सीता फुलवारी की लीला देख हुए भावविभोर
Mirzapur News - गोनौरा गाँव में जय हनुमान रामलीला सेवा समिति द्वारा आयोजित रामलीला के तीसरे दिन विश्वामित्र का आगमन हुआ। उन्होंने यज्ञ के दौरान तड़का का वध किया। राजा दशरथ के दरबार में राम और लक्ष्मण को भेजने पर सहमति बनी। राम और सीता की पहली मुलाकात बगिया में हुई, जिसने दर्शकों को भावुक कर दिया।
जिगना,मिर्जापुर। क्षेत्र के गोनौरा गाँव में जय हनुमान रामलीला सेवा समिति के बैनर तले चल रही रामलीला मंचन के तीसरे दिन विश्वामित्र आगमन, तड़का वध और सीता फुलवारी का मंचन किया गया। विश्वामित्र यज्ञ कर रहे थे। निशाचर आकर विध्वंस कर देते थे। दु:खी होकर विश्वामित्र अयोध्या नगरी में महाराज दशरथ के दरबार में विश्वामित्र के पास पहुंचते हैं। राम और लक्ष्मण को उन्हें देने की बात करते हैं। महाराज दशरथ के मना करने पर विश्वामित्र कुपित हो वापस लौटने लगते हैं,लेकिन गुरु वशिष्ठ के समझाने पर दशरथ तैयार हो जाते हैं। विश्वामित्र राम और लक्ष्मण को ले कर प्रस्थान कर जाते हैं।
राम-लक्ष्मण तड़का नाम की राक्षसी का वध करके विश्वामित्र का यज्ञ पूरा करवाते हैं। विश्वामित्र राम लक्ष्मण को लेकर वहां से मिथिलापुर पहुंच जाते हैं। दोनों भाई पूजा के लिए फूल लेने जनक जी की बगिया में पहुंच जाते हैं। उसी समय सहेलियों के साथ सीता जी बगिया में पहुंचती हैं। राम और सीता एक दूसरे को देखते हैं तो देखते ही रह जाते हैं। राम की भूमिका में संस्कार सिंह, लक्ष्मण अंश तिवारी,सीता सुफल मिश्रा, दशरथ गिरजामन तिवारी, विश्वामित्र सुधाकर, तड़का राम जियावन,मारीच अंकित, सुबाहु दिवाकर माली राजन गिरी ने अपने जीवंत अभिनय से दर्शकों को भाव विह्वल कर दिया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


