सिग्नल केबल काटने वालों की तलाश शुरू
Mirzapur News - मिर्जापुर में दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर झिंगुरा स्टेशन के पास सिग्नल केबल काटने के मामले में रेलवे पुलिस ने तलाश शुरू कर दी है। केबल चोरों का कोई पता नहीं चला। शनिवार रात सिग्नल लाल हो गया, जिसके कारण 25 ट्रेनों का परिचालन बाधित हुआ। आरपीएफ ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

मिर्जापुर। दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर झिंगुरा स्टेशन के पास सिग्नल केबल काटने वालों की रेलवे पुलिस ने तलाश शुरू कर दी है। दूसरे दिन भी केबल चोरों का कुछ पता नहीं चल सका है। पुलिस का दावा है कि जल्द से जल्द चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। शनिवार की रात मिर्जापुर-झिंगुरा रेलवे स्टेशन के बीच मुहकुंचवा के पास से अचानक डाउन लाइन पर सिग्नल लाल हो गया था। मामले की जानकारी होते ही रेलवे विभाग के अधिकारी और आरपीएफ टीम मौके पर पहुंची। टीम की जांच में पता चला कि चोर डाउन लाइन के लगभग 15 मीटर सिग्नल केबल चोर काट ले गए हैं।
तकनीकी कर्मचारियों ने आनन-फानन में सिग्नल को दुरुस्त किया, तब तक जाकर ट्रेन का परिचालन शुरु हुआ। ट्रेन धीमी गति से ट्रैक से गुजरी। लगभग डेढ़ घंटे बाद रूट पर सुचारू रूप से ट्रेन का परिचालन शुरू किया गया। इस दौरान डाउन और अप लाइन पर राजधानी समेत कुल 25 ट्रेन का परिचालन बाधित हुआ था। आरपीएफ ने अज्ञात चोरों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया और उनकी तलाश कर रही है। इस संबंध में आरपीएफ प्रभारी चमन सिंह तोमर ने बताया कि सिग्नल केबल काटने वाले चोरों को पकड़ने के लिए टीम लगी हुई है। जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


