Mirzapur News: घर में घुसकर चोरी का प्रयास कर रहे पांच संदिग्ध धराए

हिन्दुस्तान, मिर्जापुर
share

Mirzapur News: ग्रामीणों ने बंधकर बनाकर संदिग्धों को पिटाई की घर में घुसकर चोरी का प्रयास कर रहे पांच संदिग्ध धराएघर में घुसकर चोरी का प्रयास कर रहे पांच संदिग्ध ध

Mirzapur News: घर में घुसकर चोरी का प्रयास कर रहे पांच संदिग्ध धराए

Mirzapur News: जिगना, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के रघईपुर गांव में बीती रात मकान में घुसकर चोरी का प्रयास कर रहे पांच संदिग्धों को ग्रामीणों ने धर दबोचा। पकड़े गए संदिग्धों को बंधक बनाकर उनकी जमकर पिटाई की। पिटाई करने के बाद उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस आरोपियों को हिरासत में लेकर जांच में जुट गई है।

मकान में घुसे पांच संदिग्धों को ग्रामीणों ने पकड़ा

क्षेत्र के रघईपुर गांव निवासी दिनेश कुमार बिंद ने बताया कि रात लगभग दो बजे दो बाइक से आए पांच युवक घर में घुस गए। महिलाओं से कमरे का ताला खोलने व गहने वाले संदूक की चाबी देने की धौंस पट्टी दी। घबराई महिलाओं के शोर मचाने पर अन्य कमरों में मौजूद परिवार के लोग भी पहुंच गए। पांचों संदिग्ध को धर दबोचा। शोर सुनकर पड़ोस के लोग भी पहुंच गए। ग्रामीणों ने पकड़े गए संदिग्धों को बंधकर बनाकर धुनाई शुरु कर दी। पीड़ित की सूचना पर स्थानीय पुलिस पहुंची। पुलिस ने ग्रामीणों के चंगुल से संदिग्धों को छुड़ाकर हिरासत में ले लिया। सभी को थाने ले आई।

पुलिस कर रही है संदिग्धों से पूछताछ

पुलिस की पूछताछ में पकड़े गए युवकों ने बताया कि वें बिहार प्रांत के भभुआ रोहतास जिले के भवानीपुर थाना क्षेत्र के भैरोपुर गाँव निवासी हैं। जिगना के नेगुरा गांव में डेरा डालकर खिलौना बिक्री करते हैं। जबकि ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि खिलौना व बर्तन देकर पुराना मोबाइल लेते हैं। इस संदर्भ में थाना प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि पकड़े गए युवकों से पूछताछ की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

✦रघईपुर गांव में कितने संदिग्ध पकड़े गए?−
ग्रामीणों ने मकान में घुसकर चोरी का प्रयास कर रहे पांच संदिग्धों को पकड़ा।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP Newsमिर्जापुरMirzapur News: घर में घुसकर चोरी का प्रयास कर रहे पांच संदिग्ध धराए