
सियार ने तीन लोगों को काटकर किया जख्मी
संक्षेप: Mirzapur News - जमालपुर के घसरौड़ी गांव में एक पागल सियार ने तीन लोगों को गंभीर रूप से घायल कर दिया। पहले नखड़ू बियार को काटा, फिर रामेश्वर और अखिलेश त्रिपाठी पर हमला किया। ग्रामीणों ने मिलकर सियार को मार डाला। इस...
जमालपुर। थाना क्षेत्र के घसरौड़ी, (घनश्यामपुर) गांव में बुधवार की शाम को पागल सियार ने गांव में घुसकर तीन लोगों को काटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। सियार के हमले से घायलों का सीएचसी जमालपुर में कराया गया। बुधवार शाम को सीवान से बहक कर पागल सियार गांव में घुस आया और 55 वर्षीय नखड़ू बियार को काटकर घायल कर दिया। लाठी-डंडा लेकर पागल सियार को ग्रामीणों ने दौड़ाया तो गांव के ही रामेश्वर त्रिपाठी के घर की चहारदीवारी फांद कर घर में जा घुसा। सियार के घुसते ही रामेश्वर ने अपने घर का दरवाजा बंद कर दिया, जिससे महिलाएं-बच्चे सुरक्षित बच गईं, लेकिन 60 वर्षीय रामेश्वर त्रिपाठी, अखिलेश त्रिपाठी दोनों भाइयों को पागल सियार ने करीब 25 मिनट तक आंगन में दौड़ा-दौड़ा कर काटा।

दोनों भाई पागल सियार से बचने के लिए जुगत लगाते रहे, लेकिन पागल सियार ने हाथ, मुंह, जंघा, गाल पर काट कर बुरी तरह जख्मी कर दिया। मौके पर जुटे लोगों ने पागल सियार को लाठी डंडे से पीटकर मार डाला। तब जाकर ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




