Hindi NewsUttar-pradesh NewsMirzapur NewsProtests Erupt in Mirzapur Against Voter Name Removal During Voter List Revision
एसआईआर: फर्जी आपत्ति का आरोप लगाकर प्रदर्शन

एसआईआर: फर्जी आपत्ति का आरोप लगाकर प्रदर्शन

संक्षेप:

Mirzapur News - मिर्जापुर में मतदाता सूची पुनरीक्षण के दौरान फार्म-7 के माध्यम से फर्जी आपत्तियां लगाकर नाम कटवाने के खिलाफ कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। नेताओं ने आरोप लगाया कि विशेष वर्ग के मतदाताओं के नाम हटाए जा रहे हैं। उन्होंने निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की है।

Feb 10, 2026 11:53 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मिर्जापुर
share Share
Follow Us on

मिर्जापुर। मतदाता सूची पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्य के दौरान फार्म-7 के माध्यम से फर्जी आपत्तियां लगाकर नाम कटवाने के विरोध में मंगलवार को जिला मुख्यालय पर कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव इमरान खा के नेतृत्व में ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान हुई सभा में आरोप लगाया कि एक विशेष वर्ग मतदाताओं का नाम बिना काट दिया जा रहा है। सभा के बाद जिला निर्वाचन अधिकारी को पत्र देकर मामले की निष्पक्ष जांच और तत्काल कार्रवाई की मांग की गई। पत्रक के साथ सिटी ब्लाक के जसोवर, बनकट, अमरावती समेत अन्य गांवों के मतदाताओं के नाम की सूची भी सौंपा गया है।

कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि जाति विशेष अल्पसंख्यक, एससी-एसटी और ओबीसी मतदाताओं के नाम पर मनगढ़ंत आपत्तियां दर्ज कराई जा रही है। इन आपत्तियों के आधार पर भाजपा के बीएलए और कार्यकर्ता बीएलओ पर दबाव बनाकर मतदाताओं के नाम सूची से हटवाने का प्रयास कर रहे हैं। पत्र में जसोवर, बनकट, अमरावती समेत कई गांवों के बड़ी संख्या में मतदाता नाम काटने की साजिश का दावा किया। मांग की कि बिना जांच और सुनवाई के किसी भी मतदाता का नाम न काटा जाए। साथ ही राजनीतिक दबाव बनाने वालों पर कार्रवाई करने, प्रकरण की निगरानी के लिए जिला स्तर पर समिति गठित कर सुनवाई करने की मांग की गई। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल रहे। एसआईआर के दौरान फार्म सात के दुर्पयोग करने का आरोप मिर्जापुर। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने रविवार को कलक्ट्रेट प्रदर्शन कर कर एसआईआर के नाम पर मतदाताओं के नाम काटे जाने का विरोध किया। प्रदर्शन का नेतृत्व जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी ने किया। प्रदर्शन के बाद जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार की अनुपस्थिति में प्रशासनिक अधिकारी अखिलेश पाण्डेय को मांगपत्र सौपा गया। प्रदर्शन के दौरान हुई सभा में वक्ताओें ने कहा कि जनपद के छानबे विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में पोलिंग बुथ संख्या 42, 252, 253, 254, 255, 304 में बड़ी संख्या में फार्म-7 जमा कराया गया है। इसी प्रकार सभी विधानसभा क्षेत्रों के सभी पोलिंग बूथों पर हजारों की संख्या में फार्म-7 जमा किए गए हैं। आरोप लगाया कि सपा समर्थक मतदाताओं विशेष वर्ग के मतदाताओं के नाम व इपिक नम्बर फार्म-7 में प्रिंट है। फर्जी फार्म 7 को तत्काल निरस्त करने एवं ऐसे फर्जी फार्म को जमा करने वालों, आवेदक के रूप में फर्जी हस्ताक्षर करने वालो के विरुद्ध तत्काल कार्रवाई करने की मांग की गई। इसी तरह से मझवा, चुनार, मड़िहान के पोलिंग बूथ नंबर सहित सूची पत्रक के माध्यम से सौंप कर जिलाधिकारी से मामले की जांच कर दोषियों विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग की है। पार्टी के जिलाध्यक्ष ने आरोप लगाया कि जिले के पांचों विधानसभा क्षेत्र में लगभग एक लाख की संख्या में फार्म-7 में मतदाता का नाम, ईपीक नम्बर प्रिन्ट करवाकर बीएलओ के पास जमा कर नाम कटवाने की साजिश की जा रही है। प्रदर्शन में मुन्नी यादव, अशोक यादव, आदर्श यादव, आशीष यादव, सुरेन्द्र सिंह पटेल, डॉ. शक्ति श्रीवास्तव, कौशिक कनौजिया, राजकुमार यादव, विरेन्द्र यादव, मेवालाल प्रजापति, सुरेश यादव, राहुल यादव, अनीष खान, दीनानाथ प्रजापति, शराफतउल्ला खान, झल्लू यादव, प्रिन्स राव, राहुल राव, रवि सोनकर, अजय सोनकर, सलीम बादशाह, अहमद नवाज आदि लोग मौजूद रहे।