Hindi NewsUttar-pradesh NewsMirzapur NewsProtests Erupt in Kanauj Against Removal of Gandhi Statue for Ram Prakash Tripathi
महात्मा गांधी की प्रतिमा हटवाने पर प्रदर्शन

महात्मा गांधी की प्रतिमा हटवाने पर प्रदर्शन

संक्षेप:

Mirzapur News - कनौज के छिबरामऊ में राष्ट्रपति महात्मा गांधी की प्रतिमा को हटाकर राम प्रकाश त्रिपाठी की मूर्ति लगाने के खिलाफ समाजवादी व्यापार सभा ने प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर राज्यपाल को मांगपत्र सौंपा, जिसमें महात्मा गांधी की प्रतिमा हटाने को अमर्यादित बताया गया।

Nov 04, 2025 11:57 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मिर्जापुर
share Share
Follow Us on

मिर्जापुर। कनौज जनपद के छिबरामऊ में पश्चमी बाईपास पर तिराहे पर राष्ट्रपति महात्मा गांधी की प्रतिमा को हटाकर पूर्व सहकारिता मंत्री राम प्रकाश त्रिपाठी मूर्ति लगाने पर समाजवादी व्यापार सभा के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को कलक्ट्रेट पर विरोध प्रदर्शन किया। साथ ही जिला कार्यालय लोहिया ट्रस्ट से पैदल मार्च कर जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर राज्यपाल को संबोधित उप जिलाधिकारी को मांगपत्र भी सौंपा। पत्रक के माध्यम से कहा है कि पूर्व मुख्यमंत्री एवं सपा के मुखिया अखिलेश यादव के संसदीय क्षेत्र जनपद-कन्नौज के छिबरामऊ में पश्चिमी बाईपास पर छिबरामऊ तिराहे पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा को हटाकर पूर्व सहकारिता मंत्री रामप्रकाश त्रिपाठी की प्रतिमा लगाना अव्यवहारिक और अमर्यादित घटना है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

पार्टी के जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी ने कहा कि देश की आजादी में अगुवाई कर भारत देश को आजादी दिलाने वाले महापुरुष महात्मा गांधीजी की प्रतिमा को हटाने की कड़े शब्दों में निंदा की। व्यापार सभा के जिलाध्यक्ष गणेश केशरी ने कहा देश के महान सपूत, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी महात्मा गांधी इस देश और समाज की अनमोल धरोहर और विरासत हैं। ऐसे में राजनीतिक विचारधारा के आधार पर विद्वेष की भावना से उत्तर प्रदेश सरकार के इशारे पर जनपद-कन्नौज के जिला प्रशासन ने जिस प्रकार से व्यापारी, वैश्य, बनिया समाज सहित पूरे देश के महान महापुरुष की प्रतिमा को हटाकर पूर्व सहकारिता मंत्री रामप्रकाश त्रिपाठी की प्रतिमा लगाना दुर्भाग्यपूर्ण है। प्रदर्शन करने वालों में दामोदर प्रसाद मौर्य, संतोष गोयल, रूपेश वर्मा, उपेन्द्र सिंह, सलीम बादशाह, राममिलन यादव, अरशद अली, चन्द्रशेखर, अजय सोनी, रोहित त्रिपाठी, अभिलेष कुमार गुप्ता, इन्द्रेश दूबे, दिनेश यादव, पुण्डरी केशरी, जमाल अहमद, विकाश केशरी, विकास गुप्ता, धनन्जय सिंह, लल्लू गुप्ता, मनोज चौहान, रामजी चौहान, प्रकाश साहू आदि रहे।