बिजली कटौती से त्रस्त ग्रामीणों ने बिजली उपकेंद्र पर किया प्रदर्शन

हिन्दुस्तान, मिर्जापुर
Follow us on Google News
share

चेतगंज, मिर्जापुर । विकासखंड कोन क्षेत्र में अघोषित बिजली कटौती गुस्साए उपभोक्ताओं ने गुरुवार

बिजली कटौती से त्रस्त ग्रामीणों ने बिजली उपकेंद्र पर किया प्रदर्शन

चेतगंज, मिर्जापुर । विकासखंड कोन क्षेत्र में अघोषित बिजली कटौती गुस्साए उपभोक्ताओं ने गुरुवार को विद्युत उपकेंद्र चेतगंज पर धरना प्रदर्शन कर बिजली आपूर्ति व्यवस्था में सुधार की मांग उठाई । प्रदर्शन दौरान ऐतियात के तौर पर विद्युत उपकेंद्र चेतगंज पर पुलिस चौकी चेतगंज प्रभारी संजय सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर तैनात रहे ।प्रदर्शन कारियो का कहना है कि निर्धारित शेड्यूल के अनुसार बिजली विभाग के अधिकारी, कर्मचारी बिजली सप्लाई नहीं कर रहे हैं। उनका कहना है कि क्षेत्र में 18 घंटा के बिजली सप्लाई के सापेक्ष 8 घंटा भी ठीक ढंग से बिजली सप्लाई नहीं की जा रही है l जिससे बच्चों,बुजुर्गों एवं बीमार लोगों के लिए संकट खड़ा हो गया है ।

कई घंटे बिजली काट दी जाती है । यहां तक कि पूरी रात बिजली का अनगिनत बार आना जाना लगा रहता है । जिससे मच्छरों का आतंक बढ़ गया है l उमस भरी गर्मी में क्षेत्र के लोग रतजग्गा करने पर मजबुर हैं। पेयजल का भी संकट उत्पन्न हो गया है । विद्युत उपकेंद्र केंद्र चेतगंज के अवर अभियंता सलमान अहमद ने बताया कि 132 केवीए सब स्टेशन औराई से विद्युत सप्लाई बंद हो जाती है l जिससे बिजली सप्लाई ठप ही जाती है । उपभोक्ताओं ने चेताया कि यदि नियमित बिजली सप्लाई नहीं किया जाता है, तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। प्रदर्शनकारियों में आशुतोष तिवारी, संजय सिंह, सियाराम शुक्ला ,शत्रुघ्न सिंह ,अरविंद दुबे, धर्मेंद्र प्रताप सिंह ,लव कुश तिवारी, विजय बहादुर सिंह ,अमरेश तिवारी सहित सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।