Hindi NewsUttar-pradesh NewsMirzapur NewsProposed PG Diploma Course at Maa Vindhyavasini University to Boost Agriculture Exports and GI Products
कृषि निर्यात और जीआई उत्पाद में शुरू होगा पीजी डिप्लोमा कोर्स

कृषि निर्यात और जीआई उत्पाद में शुरू होगा पीजी डिप्लोमा कोर्स

संक्षेप:

Mirzapur News - मिर्जापुर में कृषि निर्यात और जीआई उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए मां विंध्यवासिनी विश्वविद्यालय में पीजी डिप्लोमा पाठ्यक्रम प्रारंभ करने का प्रस्ताव शासन को भेजा जाएगा। मंडलायुक्त की अध्यक्षता में हुई बैठक में कृषि निर्यात की स्थिति पर चर्चा की गई। सभी विभाग आपसी समन्वय से कार्य करेंगे ताकि विंध्याचल मंडल को नई पहचान मिल सके।

Jan 10, 2026 12:31 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मिर्जापुर
share Share
Follow Us on

मिर्जापुर। विंध्याचल मंडल में कृषि निर्यात और जीआई उत्पादों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नवस्थापित मां विंध्यवासिनी विश्वविद्यालय में पीजी डिप्लोमा पाठ्यक्रम शुरू करने का प्रस्ताव शासन को भेजा जाएगा। इससे कृषि, निर्यात और जीआई उत्पादों से जुड़े मानव संसाधन का विकास हो सकेगा। आयुक्त कार्यालय सभागार में मंडलायुक्त की अध्यक्षता में मंडलीय निर्यात निगरानी समिति की शुक्रवार को हुई बैठक में यह फैसला किया गया। आयुक्त की अध्यक्षता में हुई बैठक में कृषि, विपणन एवं कृषि विदेश व्यापार विभाग, एपीडा, राज्य सरकार के विभिन्न विभागों के अधिकारी और विषय विशेषज्ञों ने भाग लिया। बैठक में मंडल में कृषि निर्यात की स्थिति, उसके प्रोत्साहन और जीआई उत्पादों के संरक्षण व प्रचार-प्रसार पर चर्चा की गई।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

आयुक्त, विंध्याचल मंडल राजेश प्रकाश ने कहा कि मिर्जापुर में नवस्थापित मां विंध्यवासिनी विश्वविद्यालय में शीघ्र ही पीजी डिप्लोमा पाठ्यक्रम प्रारंभ कराने का प्रयास किया जाएगा, जिससे कृषि, निर्यात एवं जीआई उत्पादों से जुड़े मानव संसाधन का विकास हो सकेगा। मंडलायुक्त ने कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय से कार्य करें ताकि विंध्याचल मंडल को कृषि निर्यात और जीआई उत्पादों के क्षेत्र में नई पहचान मिल सके। मंडलीय अधिकारी डॉ. अमित यादव ने कृषि जिंसों के निर्यात में हुई प्रगति और पंजीकृत जीआई उत्पादों की जानकारी दी। पद्मश्री डॉ. रजनीकांत ने जीआई उत्पादों के अधिकृत उपयोगकर्ताओं की संख्या बढ़ाने और नए उत्पादों के पंजीकरण पर जोर दिया। एपीडा के डीजीएम डॉ. सीबी सिंह ने चुनार में बने ट्रेड फैसिलिटेशन सेंटर को कृषि निर्यात के लिए अहम बताया। बैठक का समापन इस संकल्प के साथ हुआ कि विंध्याचल मंडल को कृषि निर्यात एवं जीआई उत्पादों के क्षेत्र में एक सशक्त पहचान दिलाने के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करेंगे।