ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मिर्जापुरगांधी-शास्त्री जयंती पर प्रभातफेरी और सफाई

गांधी-शास्त्री जयंती पर प्रभातफेरी और सफाई

जिले के सरकारी और गैर सरकारी कार्यालयों में महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनायी गयी। विंध्याचल मंडल के आयुक्त मुरली मनोहर लाल व डीएम बिमल कुमार दुबे ने अपने-अपने...

गांधी-शास्त्री जयंती पर प्रभातफेरी और सफाई
मिर्जापुर। निज संवाददाताMon, 02 Oct 2017 09:11 PM
ऐप पर पढ़ें

जिले के सरकारी और गैर सरकारी कार्यालयों में महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनायी गयी। विंध्याचल मंडल के आयुक्त मुरली मनोहर लाल व डीएम बिमल कुमार दुबे ने अपने-अपने कार्यालय पर ध्वजारोहण करके बापू और शास्त्री के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किया। स्कूली बच्चों ने प्रभातफेरी निकाली। विद्यालयों में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किये गये। मंडलायुक्त ने पथरहिया स्थित आयुक्त कार्यालय पर ध्वजारोहण के बाद दोनों महापुरुषों के जीवन वृंत पर प्रकाश डाला। उन्होंने लोगों से स्वच्छता व गंगा सफाई का अनुरोध किया। 

मंडलायुक्त ने कहा कि 31 दिसंबर तक पूरे मंडल को ओडीएफ घोषित करने का लक्ष्य तय किया गया है। लोकगायक जटाशंकर, शिवलाल गुप्त व सुंदर-मुंदर की छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। डीएम ने कलक्ट्रेट पर ध्वजारोहण के बाद सभागार में आयोजित गोष्ठी में लोगों से स्वच्छता को अपनाने के अनुरोध किया। स्कूली बच्चों ने नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में प्रभातफेरी निकाल कर बापू और शास्त्री को याद किया। इस मौके पर नगर मजिस्ट्रेट डीपी मिश्र समेत कई अधिकारी मौजूद रहे। डीएम ने शहीद उद्यान पहुंच कर शहीदों की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसी तरह विभिन्न सामाजिक संगठनों ने भी बापू और शास्त्री को याद किया। 

बापू-शास्त्री के बताये मार्ग पर चलने का संकल्प 
शैक्षणिक व सामाजिक संस्थाओं में सोमवार को महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री की जयंती मनायी गयी। इस मौके पर संस्थाओं में गांधी और शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण करके उन्हें याद किया। दोनों महापुरुषों के बताये रास्ते पर चलकर देश व समाज के विकास पर जोर दिया गया। केबीपीजी कालेज में प्राचार्या डा. सुनीता त्रिपाठी ने गांधी और शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण किया। छात्र-छात्राओं ने गांधी का प्रिय भजन रघुपति राघव राजाराम प्रस्तुत किया। भटौली रोड स्थित डा. सरला सराफ संस्कार पब्लिक स्कूल में गांधी व शास्त्री की जयंती मनायी गयी। निदेशक आयुष सराफ ने गांधी और शास्त्री के चित्र  के समक्ष पुष्प अर्पित किया।  प्राचार्या आस्था सराफ, रवि यादव, महेन्द्र गुप्त व अर्पित आदि मौजूद रहे। कोन ब्लाक में हरसिंहपुर स्थित जयदीप पब्लिक स्कूल में बापू एवं शास्त्री की जयंती मनायी गयी। संस्था के प्रबंधक शशिकांत मिश्र व आर्डिनेटर जीतेन्द्र दुबे ने स्वच्छता कार्यक्रम पर प्रकाश डाला। खुशी, तमन्ना, नेहा, अभिषेक , रमन, श्रेजल, आसना, अमरदीप व अनुराग समेत कई छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये। नेशनल कान्वेंट पब्लिक स्कूल में गांधी व शास्त्री की जयंती मनायी गयी। कार्यक्रम में अतिरिक्त जिला जज मनोज सिंह गौतम व सिविल जज(जूडि) कृष्ण कुमार यादव बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे। निदेशक प्रदीप गुप्त व प्रबंधक अनुपमा गुप्त ने कार्यक्रम पर प्रकाश डाला। 

जिला व शहर कांग्रेस कमेटी की तरफ से शहीद उद्यान में गांधी व शास्त्री जयंती पर गोष्ठी हुई। पूर्व विधायक ललितेशपति त्रिपाठी ने शहीदों की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दोनों महापुरुषों के व्यक्तत्वि पर प्रकाश डाला। इस मौके पर जिलाध्यक्ष गिरीश त्रिपाठी, पूर्व अध्यक्ष माता प्रसाद दुबे, राजधर दुबे आदि मौजूद थे। पूविप के अध्यक्ष अमिताभ पांडेय, कंचन पांडेय व अमरचंद कसेरा सहित कई लोगों ने संकटमोचन मंदिर के आसपास सफाई कर बापू और शास्त्री को नमन किया। अद की तरफ से रामबाग कार्यालय पर गांधी व शास्त्री जयंती मनायी गयी। इस मौके पर जिलाध्यक्ष रमाशंकर पटेल, सरोज पटेल, अमरचंद, जमुना जायसवाल आदि मौजूद रहे। विंध्य साहू समाज ने गांधी जयंती पर समिति के बेलहरा चौराहा स्थित कार्यालय पर शपथ ग्रहण आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि डा. बृजेश जायसवाल ने लोगों को शपथ दिलायी। इस मौके पर संस्था अध्यक्ष माताशरण गुप्त, टीएस प्रकाश, शिवलाल गुप्त, महाजन गुप्त, उमाशंकर गुप्त सहित कई लोग मौजूद रहे। नेहरू युवा केंद्र में भी बापू और शास्त्री को याद किया गया। पक्के पोखरा स्थित ज्ञानोदय बाल एवं महिला कल्याण समिति के कार्यालय में बापू और शास्त्री की जयंती मनायी गयी। संस्था की निदेशक डा. आशाराय, अर्चना सिंह, डा. रमेश कुमार आदि ने विचार व्यक्त किया।

ताज विकलांग सेवा समिति के सदस्यों ने रामटेक पर बैठक कर बापू और शास्त्री को नमन किया। आदर्श मानव विकास समिति में भी शास्त्री व बापू की जयंती मनायी गयी। जन जागरण सेवा समिति की तरफ से सफाई की गयी। इस मौके पर नितिन गुप्त, गोवर्धन यादव, संदीप अग्रहरि, चंद्रमोहन, अजय, संजय व पप्पू आदि ने सफाई की। इमिलियाचट्टी संवाद के मुताबिक अहरौरा के सत्यानगंज स्थित श्रीपांडेय उच्चतर माध्यमिक संस्कृत पाठशाला पर सफाई कर ध्वजारोहण किया गया। इस मौके पर प्रबंधक श्रीप्रकाश पांडेय, पं. चन्द्रमौलि त्रिपाठी, प्रवीण कुमार, नंदलाल सिंह, कैलाश मिश्र, गंगाधर, दीनानाथ उपाध्याय आदि मौजूद रहे। भारत विकास परिषद के सदस्यों ने बापू और शास्त्री की जयंती पर स्वच्छता अभियान के तहत सफाई की। सफाई अभियान में जवाहर सिंह, गोपाल कृष्ण, रोशन लाल, उदय शंकर, मनीष अगऱवाल, विष्णु मालवीय, ममता शुक्ल आदि शामिल रहीं। इसी तरह नरायनपुर, जमालपुर, अदलहाट, अहरौरा, कैलहट, चुनार, जमुई, राजगढ़, भावां, मडि़हान, हलिया, लालगंज, जिगना, चील्ह, कछवां, मझवां व सीखड इलाके में भी गांधी-शास्त्री जयंती मनायी गयी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें