Mirzapur News: जिला जज और डीएम-एसपी ने कारागार का किया निरीक्षण
Mirzapur News: बंदियों के बैरकों को खंगाला, कोई आपत्तिजनक वस्तु नहीं मिली,5- कारागार का निरीक्षण करते जिला जज एवं डीएम-एसपी5- कारागार का निरीक्षण करते जिला जज एवं डी

Mirzapur News: मिर्जापुर, संवाददाता। जनपद न्यायधीश अनुपम कुमार व जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार एवं पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने मंगलवार की शाम जिला कारागार के पुरुष और महिला बैरकों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जेल के पुलिस कमिर्यो ने बन्दियों के पास रखे झोला आदि को खंगाला। बंदियों के झोला में किसी भी प्रकार की आपित्तजनक वस्तु नहीं पाई गई।अधिकारियों ने विभिन्न बैरकों के अलावा महिला बैरक, जेल के अस्पताल व रसोई घर में पहुंच कर बनाए जा रहे भोजन का परीक्षण किया। उन्होंने कहा कि जेल अस्पताल में भर्ती बन्दियों का नियमित चिकित्सक परीक्षण करे तथा उन्हें आवश्यकतानुसार दवाईयां समय से उपलब्ध कराई जाए।
उन्होंने कहा कि बंदियों को गुणवत्ता पूर्ण समय से भोजन दिया जाए। बन्दियों को सलाह दी गई कि यदि उन्हें विधिक सहायता/सरकारी अधिवक्ता की आवश्यकता है तो जेल अधीक्षक के माध्यम से अवगत कराएं ताकि उन्हें मानक व पात्रता के अनुसार उपलब्ध कराया जा सके। जेल में लगे सीसीटीवी कैमरे का फुटेज भी अधिकारियों ने देखा। इस अवसर पर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट राहुल कुमार, प्रधान मजिस्ट्रेट किशोर न्याय बोर्ड विजय शंकर गौतम, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण आनन्द कुमार द्वितीय, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ सीएल वर्मा, जेल अधीक्षक व अन्य अधिकारी उपस्थित रहें।


