शादी समारोह से घर लौट रहे पुजारी की हादसे में मौत
Mirzapur News - चुनार के रामबाग के पास शुक्रवार की रात एक बाइक दुर्घटना में पुजारी सूर्यकांतमणि मौर्य की मौत हो गई। वह शादी समारोह से लौट रहे थे जब उनकी बाइक रेलिंग में टकरा गई। गंभीर चोटों के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

चुनार, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के रामबाग के पास शुक्रवार की रात अनियंत्रित बाइक रेलिंग में टकराने में पुजारी की मौत हो गई। वह शादी समारोह से घर लौट रहे थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। चुनार के सराय टेकौर मोहल्ला निवासी 53 वर्षीय सूर्यकांतमणि मौर्य उर्फ गुड्डू बाबा कैलहट स्थित देवी सेवा आश्रम दुर्गा जी मंदिर के पुजारी थे। वें शुक्रवार को रामबाग स्थित एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। देर रात यहां से वापस घर जाने के लिए निकले। रात लगभग एक बजे बाइक लेकर जैसे ही कुछ दूर पहुंचे। तभी उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगी रेलिंग में टकरा गई।
जिससे वह गंभीर रुप से जख्मी हो गए। राहगीरों ने घायलावस्था में अधेड़ को देख उन्हें एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चचेरी मोड़ में भर्ती कराया गया। यहां डाक्टरों ने पुजारी को मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी होते ही मृत पुजारी के परिजन भी पहुंच गए। मृत पुजारी के साला दुर्गा प्रसाद मौर्य की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को मोर्चरी हाउस भेज दिया। मृतक को दो पुत्र सौरभमणि मौर्य और गौरवमणि मौर्य तथा एक पुत्री प्रियंका मणि मौर्य हैं। मौत से परिजनों का रो रो कर हाल बेहाल हो गया। इस संबंध में चुनार कोतवाल विजय शंकर ने बताया कि बाइक सड़क किनारे रेलिंग में टकराने से पुजारी जख्मी हो गए थे। अस्पताल में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


