चार माह की गर्भवती की संदिग्ध हाल में मौत
Mirzapur News - मिर्जापुर के हलिया थाना क्षेत्र के सिकटा गांव में चार माह की गर्भवती ममता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मायके पक्ष ने दहेज हत्या का आरोप लगाया है। ममता के ससुराल वालों पर दहेज में अंगूठी और सिकड़ी की मांग करने का आरोप है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच जारी है।

मिर्जापुर। हलिया थाना क्षेत्र के सिकटा गांव में शनिवार की रात चार माह की गर्भवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस शव कब्जे में लेकर मामले की जांच में जुट गई है। लालगंज थाना क्षेत्र के धसड़ा गांव निवासी 27 वर्षीय ममता की शादी वर्ष 2019 में हलिया के सिकटा गांव निवासी राकेश के साथ हुई थी। पति महाराष्ट्र में काम करता है। ससुर मदन ने बताया कि बहू ममता चार माह की गर्भवती थी। शुक्रवार को उसकी तबीयत अचानक खराब हो गई। दूसरे दिन सुबह गांव के निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
यहां से रेफर कर दिया गया। मंडलीय अस्पताल लेकर गए। उपचार के दौरान बहू की मौत हो गई। मौत की खबर लगते ही मायके पक्ष के लोग भी पहुंच गए। मृतका ममता की मां चंदा देवी का आरोप हैकि बेटी की दहेज के लिए हत्या की गई है। उसके ससुराल वाले दहेज में अंगूठी और सिकड़ी की मांग कर रहे थे। मांग पूरी न होने पर आए दिन उसे मारते पीटते थे। वह गर्भवती थी। उस दौरान भी उसकी पिटाई किए। जिससे उसकी मौत हो गई। बेटी से बात भी नहीं कराते थे। पड़ोसी का मोबाइल मांग कर बेटी बात करती थी। मृतका को दो पुत्री हैं। मायके पक्ष ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस संबंध में हलिया थानाध्यक्ष राजीव श्रीवास्तव ने बताया कि सिकटा गांव में गर्भवती की मौत हुई है। मायके पक्ष की तहरीर पर शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। जांच रिपोर्ट के आधार मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



