प्रतिनिधि उद्योग व्यापार मंडल लड़ेगा व्यापारियों की लड़ाई
प्रतिनिधि उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष अनूप शुक्ला ने कहा कि पीतला बर्तन व्यवसायियों की समस्याओं के समाधान के लिए संगठन तैयार है। यदि इस मुद्दे पर सरकार व जिला प्रशासन ने तत्काल उचित निर्णय...
प्रतिनिधि उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष अनूप शुक्ला ने कहा कि पीतला बर्तन व्यवसायियों की समस्याओं के समाधान के लिए संगठन तैयार है। यदि इस मुद्दे पर सरकार व जिला प्रशासन ने तत्काल उचित निर्णय नहीं किया तो शीघ्र ही प्रदेशस्तर पर आंदोलन किया जाएगा। सोमवार को सोनवर्षा में एक व्यापारी नेता के आवास पर पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने यह आश्वासन दिया।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रदूषण के नाम पर रोलिंग मिलों को शहर से बाहर किया जा रहा है। जिला प्रशासन के इस कदम से पीतला बर्तन उद्योग समाप्त हो जाएगा। व्यापारियों को नये स्थान पर रोलिंग मिल लगाने के लिए कई तरह की व्यवस्था करनी पड़ेगी। इसके लिए उन्हें अधिक धन की व्यवस्था करना पड़ेगी। शहर से कारोबार को बाहर किए जाने पर सुरक्षा संबंधी दिक्कत भी खड़ी होगी। कहा कि इस मुद्दे पर प्रतिनिधि उद्योग व्यापार मंडल व्यापारियों के साथ है। व्यापारी यदि नहीं चाहते हैं कि रोलिंग मिल शहर से बाहर जाए तो ऐसा ही होगा। जरूरत पड़ने पर प्रदेशस्तरीय आंदोलन भी किया जायेगा।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पीतल बर्तन व्यवसाय से अधिक प्रदूषण प्लास्टिक उद्योग से फैल रहा है। सरकार उसे नहीं बंद करा रही है। प्रदूषण के नाम पर रोलिंग मिलों को बंद कराना सरासर अन्याय है। इस मौके पर शंभूनाथ कसेरा, रूपेश कुमार, हरिओम सिंह, कौशल किशोर सिंह, त्रिभुवन नाथ बिंद्रा, सीताराम कसेरा, अनुपम कुमार, विष्णु कसेरा, देवेंद्र सिंह, रमेश चन्द्र, राजेश कुमार, सत्याम, विजेन्द्र कुमार, रामजी,किशन, आशुतोष, पंकज, अभिषेक, गणेश यादव सहित कई लोग रहे।