ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मिर्जापुर प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में निकाली प्रभातफेरी

प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में निकाली प्रभातफेरी

सिखों के दसवें गुरु गोविंद सिंह के प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में गुरुद्वारा श्री गुरुसिंह सभा के तत्वावधान में यूथ खलासा की ओर से गुरुवार को रतनगंज स्थित गुरुद्वारा से प्रभातफेरी निकाली...

 प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में निकाली प्रभातफेरी
हिन्दुस्तान टीम,मिर्जापुरSat, 05 Jan 2019 12:29 AM
ऐप पर पढ़ें

सिखों के दसवें गुरु गोविंद सिंह के प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में गुरुद्वारा श्री गुरुसिंह सभा के तत्वावधान में यूथ खलासा की ओर से गुरुवार को रतनगंज स्थित गुरुद्वारा से प्रभातफेरी निकाली गई। सुबह छह बजे निकाली गयी प्रभात फेरी में महिलाएं,युवतियां और युवक शामिल थे। प्रभातफेरी संगमोहाल का भ्रमण करते हुए स्टेशन रोड स्थित यूथ खालसा के सचिव इंदरप्रीत सिंह के आवास पर पहुंची। जहां सुबह आठ बजे तक सबद कीर्तन किया गया। अध्यक्ष अवनीत सिंह के निवास से होते हुए गुरुद्वारा पहुंचकर प्रभातफेरी का समापन हुआ। यह कार्यक्रम 10 जनवरी तक नियमित रूप से चलेगा। धर्म ध्वजा की अगुआई बलदेव सिंह ने की। प्रभात फेरी में करमजीत सिंह सरना, गुरुमिंदर सिंह सरना, जसवीर सिंह चंडोक, हरदीप खुराना, जसबीर सिंह, जसप्रीत मोगा, महेंद्र पाल सिंह समेत समाज के अनेक लोग शामल रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें