आधा दर्जन मोहल्लों में दूसरे दिन भी बिजली आपूर्ति बाधित

Mar 02, 2026 12:26 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मिर्जापुर
share

Mirzapur News - मिर्जापुर में बरौंधा रेलवे लाइन के पास नए ओवरब्रिज के लिए अंडरग्राउंड केबल बिछाने के कारण दो दिनों से बिजली कटौती हो रही है। इससे आवास विकास कालोनी, स्टेशन रोड और अन्य मोहल्लों के लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उद्योग भी प्रभावित हुए हैं और पानी की आपूर्ति में भी बाधा आई है।

आधा दर्जन मोहल्लों में दूसरे दिन भी बिजली आपूर्ति बाधित

मिर्जापुर। नगर के बरौंधा रेलवे लाइन के पास बनाए जा रहे नए ओवरब्रिज के पास अंडरग्राउंड केबल बिछाने के लिए आधे नगर की बिजली आपूर्ति दो दिनों से बाधित हो गई। इस समस्या के काराण आवास विकास कालोनी, शुक्लहा, स्टेशन रोड, पीलीकोठी समेत दर्जन भर मोहल्लों के लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सुबह 11 बजे से देर शाम तक कटौती किए जाने से नगर के लोगों का कामकाज बाधित हो जा रहा है। बिजली कटौती से उद्योग धंधे भी प्रभावित हो रहा है। इसके बावजूद केबल बिछाने के कार्य में तेजी नहीं लाई जा रही है। नगर के बरौंधा रेलवे लाइन के पास नगर में प्रवेश के लिए नया ओवरब्रिज का निर्माण कराया जा रहा है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

नये ओवरब्रिज के पास से नगर में बिजली आपूर्ति के लिए अंडरग्राउंड केबल बिछाया जा रहा है। नगर के पथरहिया और जंगीरोड उपकेंद्र से अलग-अलग फीडर बना कर बरौंधा ओवरब्रिज के पास अण्डरग्राउंड केबल से आपूर्ति की जाती है। बिजली विभाग ने केबल बिछाने के कार्य के लिए पूर्व में सुबह 11 बजे से शाम को पांच बजे कटौती करने की सूचना दी थी, लेकिन दो दिनों से सुबह 11 बजे बिजली गुल होती है तो रात को नौ बजे के बाद ही आपूर्ति की जाती है, जिससे नगर की आधी जनसंख्या प्रभावित हो गई है। बिजली कटौती के कारण सुबह 11 बजे के बाद लोगों को पीने का पानी भी नहीं मिल पाता है। वहीं, देर शाम तक बिजली गुल होने से नगर पालिका का शाम को पानी की आपूर्ति करने का शेड्यूल भी प्रभावित हो गया है। दो दिनों से आवास विकास कॉलोनी स्थित ओवरहेड टैंक से रात को नौ बजे के बाद पानी की आपूर्ति की जा रही है। इससे लोगों को पानी का जुगाड़ करने के लिए रात को नौ बजे तक इंतजार करना पड़ रहा है। नगर में वेल्डिंग कार्य और बिजली से संचालित अन्य उद्योग भी प्रभावित हो गए हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।