
एसपी ने परेड का निरीक्षण करके लिया जायजा
Mirzapur News - मऊ, संवाददाता। पुलिस अधीक्षक ने शुक्रवार को सप्ताहिक परेड का निरीक्षण किया। परेड
मऊ, संवाददाता। पुलिस अधीक्षक ने शुक्रवार को सप्ताहिक परेड का निरीक्षण किया। परेड के निरीक्षण के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जायजा लिया। साथ ही साथ किसी भी विपरित परिस्थिति से निपटने को लेकर दंगा नियंत्रण उपकरण के साथ तैयार रहने को लेकर निर्देशित किया। कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ रखने को लेकर पुलिस अधीक्षक इलामारन शुक्रवार की सुबह पुलिस लाइन स्थित परेड ग्राउंड पहुंच गए। पुलिस अधीक्षक ने ड्रोन कैमरा, फारेन्सिक वैन, चार पहिया और दोपहिया पीआरवी वाहनों के साफ—सफाई, हूटर, लाइट, एमडीटी, मेडिकल किट, फायर एक्सटिंग्विशर, एंटी राइट इक्विपमेंट की गहनता के साथ चेकिंग किए। पीआरवी कर्मियों को गंभीर और महिला सम्बंधित घटनाओं की सूचना पर मौके पर तत्काल पहुंचकर की जाने वाली प्राथमिक कार्रवाई, घटनास्थल को सुरक्षित करने को लेकर क्राइम सीन किट का सही तरीके से प्रयोग करने और रिस्पॉन्स टाइम, जीपीएस परसेंटेज आदि में सुधार को लेकर निर्देश जारी किया।

पुलिस अधीक्षक ने पुलिस लाइन का भ्रमण कर विभिन्न शाखाओं और परिसर की साफ-सफाई इत्यादि का गहन निरीक्षण किया। परिसर की समग्र व्यवस्था, बैरक और अन्य सुविधाओं की तैयारी का भी जायजा लिया। साथ ही रिक्त्रूट आरक्षियों के प्रशिक्षण के लिए सभी मूलभूत सुविधाओं की कमियों को पूरा करने और व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने को लेकर निर्देश जारी किया। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी लाइन दिनेश दत्त मिश्र, क्षेत्राधिकारी घोसी जितेन्द्र सिंह, प्रतिसार निरीक्षक अरूण कुमार सिंह आदि उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


