कुर्की की नोटिस चस्पा होते ही शाम को हाजिर हुआ आरोपी

Newswrap हिन्दुस्तान, मिर्जापुर
Follow us on Google News
share

मिर्जापुर के रामबाग मोहल्ले में चोरी के प्रयास के आरोपी नंदलाल के घर पर पुलिस ने कुर्की की नोटिस चस्पा की। आरोपी कई सालों से फरार था, लेकिन शाम को खुद ही पुलिस के सामने हाजिर हो गया। शहर कोतवाल ने बताया कि आरोपी पर कोर्ट के आदेश पर कई बार दबिश दी गई थी।

कुर्की की नोटिस चस्पा होते ही शाम को हाजिर हुआ आरोपी

मिर्जापुर। शहर कोतवाली क्षेत्र के रामबाग मोहल्ले में चोरी के प्रयास के आरोपी के घर सुबह पुलिस ने कुर्की की नोटिस चस्पा की। उधर शाम को आरोपी हाजिर हो गया। शहर कोतवाल दयाशंकर ओझा ने बताया कि लगभग तीन वर्ष पूर्व चोरी के प्रयास मामले में आरोपी रामबाग निवासी नंदलाल फरार चल रहा था। कोर्ट के आदेश पर कई बार दबिश दी गई, लेकिन वह फरार चल रहा था। आरोपी के घर धारा 82 के तहत नोटिस चस्पा की गई। उधर शाम को आरोपी खुद ही हाजिर हो गया।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।