महिला का कीमती सामान से भरा बैग बरामद कर पुलिस ने सौंपा

Mar 02, 2026 11:49 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मिर्जापुर
share

Mirzapur News - राजगढ़ के नदिहार बाजार में एक महिला का बैग गायब हो गया था जिसमें आभूषण, मोबाइल और नगदी थी। महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए एक घंटे के अंदर बैग बरामद कर दिया। पुलिस के कार्य की ग्रामीणों ने सराहना की और महिला ने राहत की सांस ली।

महिला का कीमती सामान से भरा बैग बरामद कर पुलिस ने सौंपा

राजगढ़। स्थानीय थाना क्षेत्र के नदिहार बाजार में महिला के गायब बैग को पुलिस ने एक घंटे के अंदर बरामद उसे सुपुर्द किया। बैग में महिला का आभूषण, मोबाइल और नगदी थे। बैग मिलने पर महिला ने राहत की सांस ली। ग्रामीणों ने पुलिस के कार्य की सरहना की। राजगढ़ थाना क्षेत्र के सेमरी सरसो गांव की गुंजा देवी सिंगरौली में रहती है। होली पर वह अपने घर आ रही थी। सिंगरौली से बस में सवार होकर महिला नदिहार बाजार आई। यहां से ऑटो में सवार होकर अपने घर सरसो गांव जा रही थी। तभी बीच रास्ते में महिला का बैग गायब हो गया।

बैग गायब होते ही महिला के होश उड़ गए। उसमें महिला का आभूषण, मोबाइल और नगदी थे। बिलखते हुए महिला बैग की तलाश करते हुए वापस नदिहार बाजार पहंुची। बाजार में ड्यूटी पर तैनात हेड कांस्टेबल रणजीत सिंह को आपबीती सुनाई। महिला ने बताया कि बैग में आभूषण, मोबाइल और नगदी थे। महिला की शिकायत पर पुलिस सक्रिय हुई। पुलिस गायब बैग की तलाश शुरु की और एक घंटे के अंदर आभूषण, मोबाइल और नगदी समेत बैग बरामद कर महिला को सुपुर्द कर दिया। महिला ने पुलिस को धन्यवाद दिया। पुलिस की सक्रियता और कार्यशैली की क्षेत्रीय लोगों ने सराहना की।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।