Mirzapur News: विवाहिता को घर से बेघर करने के मामले में चार पर केस
Mirzapur News: 27-अष्टभुजा डाक बंगले पर पौध रोपण अभियान की तैयारियों की समीक्षा करते पर्यटन महानिदेशक डा. वेदपति मिश्र 27-अष्टभुजा डाक बंगले पर पौध रोपण अभियान की तै

Mirzapur News: जिगना, हिन्दुस्तान संवाद स्थानीय थाना क्षेत्र के बरहां खुर्द गाँव में विवाहिता व उसके बच्चों को मारपीट कर घर से बेघर करने के मामले में पुलिस ने शनिवार को सास सहित चार के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। गांव निवासी 38 वर्षीया विवाहिता पूजा देवी पत्नी अजय व उसकी 13 वर्षीया बेटी प्रीति, दस वर्षीय बेटा दीपक व आठ वर्षीय अक्षय को सास, ससुर तथा दोनों देवरों ने जेवरात गायब करने का आरोप लगाकर लात घूसों तथा लाठी डंडे से मारपीट कर लहूलुहान कर दिया था। विवाहिता ने बताया कि इस दौरान उसका पति मूकदर्शक बना रहा।
ऐसी परिस्थिति में अब वह बच्चों सहित भदोही जिले के कोइरौना थाना क्षेत्र के कलिंजरा गाँव अपने मायके में रहने के लिए मजबूर हो गई है। थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर नामजद आरोपी ससुर राजकुमार, देवर शिवकुमार, सूरज कुमार, तथा सास कुंती देवी, पत्नी राजकुमार के खिलाफ मारपीट, प्रताड़ना, जान से मारने की धमकी का मामला दर्ज किया गया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


