Mirzapur News: न्यायालय के आदेश पर मुकदमा दर्ज
हिन्दुस्तान, मिर्जापुर
Mirzapur News: हलिया के राजपुर गांव में 16 जून को हसीबून निशा की पिटाई के मामले में न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। तकरार के बीच जब असलम और उनके पिता ने बचाव किया, तो उन पर भी हमला किया गया। पुलिस ने मामले की आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Mirzapur News: हलिया। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने रविवार को पांच लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। हलिया थाना क्षेत्र के राजपुर गांव निवासी असलम ने बताया कि बीते 16 जून की शाम भाभी हसीबून निशा खेत में फैले कूड़े को साफ कर रही थीं। तभी पुरानी रंजिश को लेकर गांव निवासी अनवर, राजाबुद्दीन, रहीमुद्दीन, इफरार अली तथा फैज मोहम्मद गाली गलौज देते हुए भाभी की पिटाई करने लगे। बीच बचाव में आए भाई असलम व पिता शब्बीर को भी लाठी डंडे से मारपीट कर जख्मी कर दिया। पीड़ित ने सुनवाई न होने पर न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई।
थानाध्यक्ष राजीव कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर पांच लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।


