मारपीट के मामले में 8 के खिलाफ मुकदमा दर्ज
Mirzapur News - मिर्जापुर में पुलिस ने 8 लोगों के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज किया है। टाड गांव में रास्ते के विवाद के चलते मंगलवार रात दोनों पक्षों में झड़प हुई, जिसमें पांच लोग घायल हो गए। सभी घायलों का मेडिकल कराया गया है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मिर्जापुर ,संवाददाता। मारपीट के मामले में पुलिस ने बुधवार को 8 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। देहात कोतवाली क्षेत्र के टाड गांव में रास्ते के विवाद में मंगलवार की रात मारपीट हुई थी। जिसमें पांच लोग घायल हो गए थे। पुलिस ने घायलों का मेडिकल कराने के बाद कार्रवाई की है। देहात कोतवाल अमित मिश्रा ने बताया कि 40 वर्ष पुराने रास्ते को लेकर दो पक्षों में विवाद चल रहा था। इसी विवाद को लेकर मंगलवार की रात में दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए। दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। जिसमें दोनेां पक्ष से पांच लोग जख्मी हुए थे।
सभी का ट्रामा सेंटर में उपचार कराया गया था। तहरीर के आधार पर मारपीट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। साथ ही मामले की जांच की रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



