अधिवक्ता के घर चोरी का नहीं हुआ खुलासा
Mar 09, 2026 12:13 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मिर्जापुर
Mirzapur News - मिर्जापुर में अधिवक्ता अमरेशचंद्र सिंह के मकान में हुई चोरी का पुलिस चार दिन बाद भी खुलासा नहीं कर सकी है। चोरों ने दो लाख रुपये का सामान और बच्चे का गुल्लक चुरा लिया। अमरेशचंद्र सिंह अपने परिवार के साथ होली मनाने गांव गए थे, इसी दौरान चोरी हुई।

मिर्जापुर। अधिवक्ता के मकान में हुई चोरी का चार दिन बाद भी पुलिस खुलासा नहीं कर सकी। चोरों ने मकान से दो लाख रुपये का सामान और बच्चे का गुल्लक चोर उठा ले गए थे। पुलिस जल्द से जल्द चोरी का खुलासा करने का दावा कर रही है। लालगंज थाना क्षेत्र के चर्की कला गांव निवासी अधिवक्ता अमरेशचंद्र सिंह का कटरा कोतवाली क्षेत्र के सुरेकापुरम कॉलोनी में मकान है। वह परिवार के साथ तीन मार्च को होली पर अपने गांव लालगंज गए थे। उसी दौरान चोरों ने उनके मकान का ताला तोड़कर नगदी समेत आभूषण पार कर दिया था।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


