अब मददगार बन साइबर ठग बना रहे निशाना, रहें सावधान

Newswrap हिन्दुस्तान, मिर्जापुर
share

Mirzapur News - लालगंज में भारतीय स्टेट बैंक शाखा में पुलिस क्षेत्राधिकारी अमर बहादुर ने खाताधारकों को एटीएम और ऑनलाइन ठगी से बचने के उपाय बताए। उन्होंने बताया कि ठग मददगार बनकर लोगों को निशाना बना रहे हैं और एटीएम के गुप्त अंक साझा न करने की सलाह दी। संदिग्ध लिंक और कॉल से दूर रहने का आग्रह किया गया।

अब मददगार बन साइबर ठग बना रहे निशाना, रहें सावधान

लालगंज। कस्बा स्थित भारतीय स्टेट बैंक शाखा में सोमवार को पुलिस क्षेत्राधिकारी अमर बहादुर ने खाताधारकों को एटीएम और ऑनलाइन ठगी से बचाव के तरीके के बारे में जानकारी दी। साथ ही उन्होंने कहा कि ठग अब मददगार बनकर लोगों को निशाना बना रहे हैं, इसलिए रुपये निकालते समय विशेष सावधानी बरतना आवश्यक है। उन्होंने ग्राहकों, महिलाओं और बुजुर्गों को समझाया कि एटीएम का गुप्त अंक किसी से साझा न करें और अंक डालते समय की-पैड को हाथ से ढक लें। किसी अनजान व्यक्ति के कहने पर कार्ड न दें। न ही उसकी मदद लें। मशीन में किसी प्रकार की गड़बड़ी दिखे, तो तुरंत बैंककर्मियों या पुलिस को सूचना दें।

पुलिस क्षेत्राधिकारी ने कहा कि साइबर ठग फोन कर खुद को बैंक अधिकारी बताकर खाते और गुप्त जानकारी हासिल करने की कोशिश करते हैं, जबकि बैंक कभी भी इस तरह की जानकारी फोन पर नहीं मांगता। उन्होंने लोगों से संदिग्ध लिंक, संदेश और कॉल से दूरी बनाए रखने की अपील की। इस दौरान ग्राहकों को सुरक्षित आनलाइन लेनदेन और एटीएम उपयोग से जुड़े सुरक्षा उपाय बताए गए। ठगी की स्थिति में तुरंत सहायता संख्या 1930 और नजदीकी थाने में सूचना देने की सलाह दी। मौके पर शाखा प्रबंधक चंदन, बैंककर्मी और बड़ी संख्या में ग्राहक मौजूद रहे।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।