Hindi NewsUttar-pradesh NewsMirzapur NewsPolice Deployed at 53 Electricity Substations in Mirzapur Amidst Employee Strike

पुलिस फोर्स के हवाले रहे जिले के सभी विद्युत उपकेंद्र

Mirzapur News - मिर्जापुर में विद्युत कर्मचारियों की हड़ताल के चलते जिले के 53 उपकेंद्रों पर पुलिस बल तैनात किया गया है। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए तीन शिफ्टों में चौबीसों घंटे पुलिस ड्यूटी लगाई गई है। हड़ताल के...

Newswrap हिन्दुस्तान, मिर्जापुरSun, 8 Dec 2024 12:57 AM
share Share
Follow Us on

मिर्जापुर, संवाददाता। विद्युत कर्मचारियों के हड़ताल के मद्देनजर शनिवार को सुबह आठ बजे से जनपद के सभी 53 विद्युत उपकेंद्रों पर पुलिस फोर्स तैनात कर दिए गए थे। तीन सिफ्टों में चौबीसों घंटे की पुलिस की ड्यूटी जिला प्रशासन की ओर से लगाई है। ताकि हड़ताल के दौरान कानून व्यवस्था को बनाए रखा जा सके। नगर के सिविल लाइन, सखौराा, जंगीरोड, विंध्याचल, जिलाकार के पीछे, घंटाघर, लालडिग्गी, जिगना, चुनार, अहरौरा, कछवा, सीखड़, मड़िहान, राजगढ़, लालगंज और हलिया समेत जिले के सभी उपकेंद्रों पर तीन से चार कांस्टेबल उप निरीक्षकों की तैनाती जिला प्रशासन की ओर से की गई थी।

विद्युत उपकेंद्र पर तैनात पुलिस कर्मियों को कानून व्यवस्था बनाए रखने की हिदायत दी गई थी। हिंन्दुस्तान संवाद के अनुसार विद्युत कर्मचारी संगठनों क़े निजीकरण के विरोध में हड़ताल को देखते हुए उपजिलाधिकारी लालगंज आशाराम वर्मा ने लालगंज तहसील क्षेत्र क़े अंतर्गत आने वाले विद्युत उपकेंद्रो पर शिफ्टवार डियूटी लगाई गई है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें