वारंटी को पुलिस घर से किया गिरफ्तार
Mar 07, 2026 02:11 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मिर्जापुर
Mirzapur News - हलिया, मिर्जापुर में गढ़वा गांव के मुन्नू कोल को पुलिस ने शनिवार को न्यायालय में उपस्थित नहीं होने पर उसके घर से गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज था और न्यायालय के नोटिस पर भी वह हाज़िर नहीं हो रहा था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।

हलिया,मिर्जापुर। थाना क्षेत्र के गढ़वा गांव निवासी व्यक्ति को पुलिस शनिवार को न्यायालय में उपस्थित नहीं होने पर वारंट जारी होने पर उसके घर से गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। गढ़वा निवासी मुन्नू कोल के विरुद्ध मारपीट का मुकदमा दर्ज है। न्यायालय में नोटिस जारी होने पर भी हाज़िर नहीं होने पर वारंट जारी किया गया,लेकिन वह उपस्थित नहीं हो रहा था। सूचना पर हलिया पुलिस ने घर से गिरफ्तार कर चालान कर दिया। थाना अध्यक्ष राजीव कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि न्यायालय से वारंटी मुन्नू को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया गया।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


