18 पाउच के साथ एक गिरफ्तार
Mirzapur News - हलिया (मिर्जापुर) में पुलिस ने 18 पाउच शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। उप निरीक्षक कन्हैया राय के अनुसार, शिवम सिंह, जो नदना गांव का निवासी है, शराब बेचने के लिए जा रहा था। पुलिस को देखकर वह भागने लगा, लेकिन पकड़ा गया। उसके खिलाफ चालान किया गया।

हलिया(मिर्जापुर)। स्थानीय थाने की पुलिस ने 18 पाउच शराब के साथ एक व्यक्ति को सोमवार को गिरफ्तार कर चालान कर दिया। पुलिस ने दिघिया मोड़ के पास से सोमवार को शाम पांच बजे गिरफ्तार किया है। उप निरीक्षक कन्हैया राय ने बताया कि नदना गांव निवासी शिवम सिंह झोले में 18 पाउच शराब लेकर कहीं बेचने की फिराक में था और दिघिया मोड़ पर वाहन का इंतजार कर रहा था। पुलिस को देखते ही वह भागने लगा। तब पुलिस ने उसे दौड़ा कर गिरफ्तार कर लिया। जब उसके झोले की तलाशी ली गई तो शराब बरामद हुई। थानाध्यक्ष राजीव कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि 18 पाउच के साथ शिवम सिंह का चालान कर दिया गया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


