जिम कांड का आरोपी लकी चंडीगढ़ और मैनेजर साहिल मिर्जापुर से गिरफ्तार
Mirzapur News - मिर्जापुर में जिम कांड मामले के फरार आरोपी अशफाक उर्फ लकी को चंडीगढ़ एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया गया। वह विदेश भागने की कोशिश कर रहा था। इस मामले में पहले ही आठ आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं। पुलिस ने लकी पर 25 हजार रुपये का इनाम रखा था।

मिर्जापुर, संवाददाता। जिम कांड मामले में फरार चल रहे नौवें आरोपी अशफाक उर्फ लकी को पुलिस ने शुक्रवार चंडीगढ़ से गिरफ्तार किया। वह चंडीगढ़ एयरपोर्ट से विदेश भागने की फिराक में था। लकी 25 हजार रूपये का इनामी है। जबकि मामले में केजीएन जिम के मैनेजर साहिल को रोडवेज के पास से पुलिस ने पकड़ा है। पुलिस देर शाम प्रेसवार्ता कर मामले का खुलासा करेगी। जिम की आड़ में महिलाओं का शोषण और धर्मांतरण मामले का देहात कोतवाली पुलिस ने 20 जनवरी को खुलासा किया था। मामले में मुख्य सरगना इमरान, मौलाना, जीआरपी सिपाही समेत आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस जेल भेज चुकी है।
जबकि नौवां आरोपी लकी दो महीने से फरार चल रहा था। एसपी की ओर से 25 हजार रूपये का इनाम भी घोषित किया गया था। पुलिस की कई टीम उसकी तलाश में लगी थी। शुक्रवार की रात पुलिस ने आरोपी लकी को चंडीगढ़ एयरपोर्ट के पास से गिरफ्तार कर लिया है। जबकि उसके मौसी के लड़के साहिल को मिर्जापुर के रोडवेज से गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया साहिल केजीएन जिम महुअरिया में मैनेजर था। एसपी अपर्णा रजत कौशिक देर शाम मामले का खुलासा करेंगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


