Mirzapur News: छींटाकशी व अश्लील टिप्पणी करने के आरोप में दो युवक गिरफ्तार

हिन्दुस्तान, मिर्जापुर
Follow us on Google News
share

Mirzapur News: मिर्जापुर में महिलाओं और छात्राओं पर छींटाकशी करने के आरोप में अदलहाट पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है। इनमें से एक युवक सकरौड़ी मोड़ पर अशोभनीय टिप्पणियां कर रहा था, जबकि दूसरा अदलहाट बाजार में कोचिंग आ रही छात्राओं को छेड़ रहा था। दोनों के खिलाफ कार्रवाई की गई है।

Mirzapur News: छींटाकशी व अश्लील टिप्पणी करने के आरोप में दो युवक गिरफ्तार

Mirzapur News: मिर्जापुर। महिलाओं और छात्राओं पर छींटाकशी व अश्लील टिप्पणी करने के आरोप में अदलहाट पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से दो युवकों को गिरफ्तार किया है। दोनों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की गई। एंटी रोमियो टीम व मिशन शक्ति अभियान के तहत एसआई रणजीत सिंह सेंगर और एसआई राजेश प्रसाद यादव पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान सूचना मिली कि सकरौड़ी मोड़ नहर पुलिया के पास एक युवक राहगीर महिलाओं और छात्राओं पर अशोभनीय टिप्पणियां कर रहा है तथा अश्लील गाने गा रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी संदीप विश्वकर्मा निवासी ग्राम धोबही को गिरफ्तार कर लिया।वहीं

दूसरी कार्रवाई में अदलहाट बाजार स्थित शर्मा रोड पर कोचिंग और लाइब्रेरी आने-जाने वाली छात्राओं एवं राहगीर महिलाओं पर अश्लील टिप्पणी करने के आरोप में पुलिस ने अमदहां गांव निवासी समीर चौधरी को गिरफ्तार किया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।