25-25 हजार के दो इनामी पशु तस्कर गिरफ्तार
Mirzapur News - मिर्जापुर में पुलिस ने दो फरार पशु तस्करों को गिरफ्तार किया। दोनों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम था। एक तस्कर सोनभद्र का और दूसरा बिहार का है। पुलिस ने उन्हें विभिन्न थाना क्षेत्रों से पकड़ा और जेल भेज दिया।

मिर्जापुर। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों की पुलिस ने फरार चल रहे दो पशु तस्कर को रविवार धर दबोचा। दोनों तस्कर 25-25 हजार रुपये के इनामी हैं। एक सोनभद्र और दूसरा बिहार का तस्कर है। सीओ चुनार मंजरी राव ने बताया कि पशु तस्करों के विरुद्ध चुनार कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया था। दोनों फरार चल रहे थे। एसपी की ओर से फरार पशु तस्करों पर 25-25 हजार रुपये इनाम घोषित किया गया। चुनार और जमालपुर पुलिस की टीम तस्करों की तलाश में जुटी थी। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस की टीम ने इनामी तस्कर सोनभद्र जिले के कर्मा थाना क्षेत्र के खैराही गांव निवासी अब्दुल साहिद को कर्मा के पास से धर दबोचा।
उसके पास से एक तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। वहीं दूसरे तस्कर बिहार के भभुआ जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र के तोरी गांव निवासी शकील अंसारी को बिहार से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों इनामी तस्कर को जेल भेज दिया है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


