आंबेडकर जयंती पर कवि सम्मेलन आयोजित

Newswrap हिन्दुस्तान, मिर्जापुर
share

Mirzapur News - चुनार में युवा भीम समिति द्वारा डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर एक काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि मंसूर अहमद और एसडीएम राजेश कुमार वर्मा ने कार्यक्रम में भाग लिया। कवियों ने अंबेडकर के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की और विभिन्न रचनाएँ प्रस्तुत की। संचालन विजय नारायण तिवारी ने किया।

आंबेडकर जयंती पर कवि सम्मेलन आयोजित

चुनार। युवा भीम समिति ऐबकपुर मोहाना के तत्वावधान में मंगलवार की रात डॉ.भीमराव आंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पालिकाध्यक्ष मंसूर अहमद व विशिष्ट अतिथि एसडीएम चुनार राजेश कुमार वर्मा मौजूद रहे। काव्य गोष्ठी में कवि रामऋगार आर्य ने "आज साथी है उदास साथ बाबा का होते, जिसने हमको जगा दिया था सोते सोते"। राजेश मिश्रा ज्योति ने "अंबेडकर जयंती में झूम कर मस्ती में, बाबा साहब तुमको है प्रणाम"।राजकुमार राजन ने "मन में अपने सुंदर एक सपना सजाओ रे, बेटी बचाओ रे तुम बेटी पढ़ाओ रे"। सुनाकर श्रोताओं की तालियां बटोरी।

इसके अलावा अन्य कवियों ने भी काव्य पाठ किया। संचालन विजय नारायण तिवारी रसिक ने किया। कार्यक्रम में सुनील सिंह पटेल, शीतला प्रसाद यादव एड.राम प्रताप यादव, मंत्री यादव,नसीम खान, शिव पूजन,अख्तर हुसैन मौजूद रहे।

Voice of UP 🎤: यूपी का सबसे बड़ा Talent Contest— Register करो, talent दिखाओ ✨ Download App
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।