ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मिर्जापुरमां विंध्यवासिनी की धरती से मोदी करेंगे मिशन 2019 का शंखनाद

मां विंध्यवासिनी की धरती से मोदी करेंगे मिशन 2019 का शंखनाद

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 15 जुलाई को मां विंध्यवासिनी की धरती से मिशन 2019 का शंखनाद करेंगे। लगभग 11 दिन पहले भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भाजपा व अपना दल एस के...

मां विंध्यवासिनी की धरती से मोदी करेंगे मिशन 2019 का शंखनाद
मिर्जापुर। Sat, 14 Jul 2018 10:48 PM
ऐप पर पढ़ें

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 15 जुलाई को मां विंध्यवासिनी की धरती से मिशन 2019 का शंखनाद करेंगे। लगभग 11 दिन पहले भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भाजपा व अपना दल एस के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं में जोश भर चुके हैं। चंदईपुर गांव में बन रहे सभास्थल पर 50 हजार लोगों को बैठने के लिए वाटरप्रूफ पंडाल बनाया जा रहा है।  विधानसभा चुनाव में भी प्रधानमंत्री मोदी ने यहीं से चुनावी जनसभा को संबोधित किया था। इससे जिले की पांचों सीट भाजपा व सहयोगी दलों के प्रत्याशियों ने जीत ली थी। इसे देखते हुए मिशन 2019 का शंखनाद भी मोदी चंदईपुर से करेंगे। प्रदेश और जिलास्तर के पदाधिकारियों के साथ ही सांसद, विधायक व मंत्री भीड़ जुटाने में लगे हैं। विंध्याचल मंडल के मिर्जापुर, सोनभद्र और भदोही के पदाधिकारी भीड़ जुटाने की जिम्मेदारी निभा रहे हैं। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें