ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मिर्जापुरअंतराष्ट्रीय वन दिवस: गंगा किनारे गांवों में पौध रोपण का संकल्प

अंतराष्ट्रीय वन दिवस: गंगा किनारे गांवों में पौध रोपण का संकल्प

जिला पंचायत सभागार में बुधवार को अंतराष्ट्रीय वन दिवस मनाया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने वन के होते जा रहे क्षरण पर चिंता व्यक्त की। साथ ही गंगा किनारे के गांवों को हरीयाली से अच्छादित करने के लिए...

अंतराष्ट्रीय वन दिवस: गंगा किनारे गांवों में पौध रोपण का संकल्प
मिर्जापुर। निज संवाददाताWed, 21 Mar 2018 07:22 PM
ऐप पर पढ़ें

जिला पंचायत सभागार में बुधवार को अंतराष्ट्रीय वन दिवस मनाया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने वन के होते जा रहे क्षरण पर चिंता व्यक्त की। साथ ही गंगा किनारे के गांवों को हरीयाली से अच्छादित करने के लिए हरीतिमा अभियान का इस दिन से शुभारंभ किया गया।

यह हरीतिमा अभियान 16 सितम्बर  ओजोन दिवस तक लगतार चलाया जाएगा। इस दौरान जागरुकता कार्यक्रम से लेकर पौध रोपण आदि के कार्यक्रम संचालित किए जाएंगे। वन दिवस में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष मनोज जायसवाल ने देश के अस्तित्व की सुरक्षा के लिए वनों का होना आवश्यक बताया।

वनों की रक्षा को उन्होंने भगवान श्रीराम और भगवान बुद्ध से जोड़ते हुए सभी से पौधरोपण करने पर जोर दिया। विंध्याचल परिक्षेत्र के मुख्य वन संरक्षक डा. प्रभाकर दुबे ने ग्राम हरीतिमा के बारे में विस्तार से जानकारी दी। बतायाकि अंतराष्ट्रीय वन दिवस से 16 सितम्बर ओजोन दिवस तक विवध कार्यक्रम संचालित किए जाएंगे। इसी क्रम में गंगा किनारे के दोनों पटरी के गांवों पौधरोपण कराया जाएगा। बंजर जमीन पर वन विभाग पौधरोपण करवाएगा। जबकि स्कूल, निजी घर के आसपास खाली जमीन पर लोगों को पौधरोपण करने के लिए प्रेरित किया जाएगा। ताकि पौध रोपण के प्रति आम लोगों की भागीदारी सुनिश्चित हो सके।

मुख्य वन संरक्षक ने यह भी कहा कि फारेस्ट सस्टनेबल सीटी बढ़ावा देने के लिए भी कार्यक्रम जल्द संचालित किया जाएगा। ताकि शहरी एरिया के पर्यावरण प्रदूषण को नियंत्रित किया जा सके। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष बालेंदुमणि त्रिपाठी,  प्रभागीय वनाधिकारी राकेश चौधरी, कैमूर वन्य जीव प्रभाग के डीएफओ ओपी सिंह, सलिल पाण्डेय, डा. जितेंद्र सिंह आदि ने अपने विचार रखे। संचालन लल्लूजी तिवारी ने किया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें