पीजीटी : प्रथम पाली में 42.95 अभ्यर्थी सम्मिलित हुए
मिर्जापुर में रविवार को उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग की ओर से पीजीटी भर्ती परीक्षा आयोजित की गई। परीक्षा में 3308 पंजीकृत परीक्षार्थियों में से 1421 ने भाग लिया, जबकि 1887 ने परीक्षा छोड़ दी। परीक्षा की निगरानी पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने की। परीक्षा सफलतापूर्वक संपन्न हुई।

मिर्जापुर। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग की ओर से सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में पीजीटी भर्ती परीक्षा रविवार नगर के नौ परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में आयोजित की गई। सुबह 9:30 से दोपहर 12:30 बजे तक हुई प्रथम पाली की परीक्षा में लगभग 42.95 प्रतिशत अभ्यर्थियों की उपस्थित होकर अपने-अपने विषयों की परीक्षा दी। परीक्षा में कुल पंजीकृत परीक्षार्थियों की संख्या 3308 रही। जिनमें 1421 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 1887 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। नोडल अधिकारी जिला विद्यालय निरीक्षक माया राम ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का दौरा नकल विहीन परीक्षा सुनिश्चित कराई। इसके अलावा जिले के पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने कंट्रोल रूम से परीक्षा की निगरानी की।
इससे पहले सुबह साढ़ सात बजे से परीक्षार्थी अपने-अपने केंद्रों पर पहुंचने लगे थे। केंद्र के प्रवेश द्वार पर गहन तलाशी लेने के बाद उन्हें परीक्षा हाल में प्रवेश दिया गया। प्रथम पाली की परीक्षा सुकुशल संपन्न होने पर अधिकारियों ने राहत की सांसल ली।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


