ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मिर्जापुरकिसानों की समस्याओं को लेकर कलक्ट्रेट में किया प्रदर्शन

किसानों की समस्याओं को लेकर कलक्ट्रेट में किया प्रदर्शन

किसानों की समस्याओं को लेकर भारतीय किसान सेना के सदस्यों ने शुक्रवार  को कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में केंद्र और प्रदेश सरकार की ओर से किसानों के लिए की गई घोषणाओं को पुरा नहीं किए...

किसानों की समस्याओं को लेकर कलक्ट्रेट में किया प्रदर्शन
मिर्जापुर। निज संवाददाताFri, 23 Feb 2018 09:19 PM
ऐप पर पढ़ें

किसानों की समस्याओं को लेकर भारतीय किसान सेना के सदस्यों ने शुक्रवार  को कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में केंद्र और प्रदेश सरकार की ओर से किसानों के लिए की गई घोषणाओं को पुरा नहीं किए जाने पर आक्रोश जताया गया। चेतावनी दिया कि किसानों की समस्याओं को पुरा नहीं किया गया तो किसान सड़क पर उतरने को बाध्य होगा। 

संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामराज सिंह पटेल ने कहा कि देश के किसानो, नौजवानों, छात्रों, व्यापारियों को भ्रष्ट सरकार के खिलाफ खड़ा होना पड़ेगा। भारतीय किसान सेना अब किसानों के साथ अन्याय नहीं होने देगा। राष्ट्रीय महासचिव अली जमीन खां ने कहा कि किसान पूरे देश का पेट भरता है, वह किसान देश की सरकार चला सकता है। आजादी के बाद किसान पुत्र सरदार पटेल ने ही 565 रियासतो को एक कर अखंड भारत का निर्माण किया था।

जिलाध्यक्ष लालमनी सिंह ने कहा कि भारतीय किसान सेना किसानो को संगठित कर उनकी हर लड़ाई लड़ने के लिए तैयार है। 2014 में लोकसभा चुनाव के दौरान नरेंद्र मोदी ने कहा कि वह सरकार बनने पर स्वामीनाथन आयोग की रिर्पोट को लागू करे लेकिन अब तक लागू नहीं किया गया।प्रदर्शन करने वालो में रामजी मौर्या, राजकुमार निषाद, अवधेश सिंह, अशोक दीक्षित, संजय सिंह, अशोक सिंह, तेजबली सिंह आदि रहे। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें