
भाई चारे के साथ मिल-जुल कर मनाएं त्योहार
Mirzapur News - हलिया में महाशिवरात्रि, होली और रमजान के पर्वों को शांतिपूर्ण मनाने के लिए पीस कमेटी की बैठक हुई। अधिकारियों ने त्योहारों के दौरान सुरक्षा और शांति बनाए रखने की अपील की। लोगों से सहयोग की मांग की गई और अफवाहों से बचने के लिए कहा गया। संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखने का आश्वासन दिया गया।
हलिया। क्षेत्र में आगामी महाशिवरात्रि, होली व रमजान के पर्व को सकुशल शांतिपूर्ण मनाने के लिये मंगलवार को सीओ अमर बहादुर सिंह, प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में पीस कमेटी की बैठक हुई। क्षेत्राधिकारी ने महाशिवरात्रि पर लगने वाले मेला, होलिका दहन व रमजान त्योहार पर लोगों से आने वाली समस्या की जानकारी ली। अपील किया कि आपसी भाईचारे के साथ त्योहार मनाएं। किसी भी प्रकार की अफवाह से बचें। पुलिस प्रशासन का सहयोग करें। कहा कि त्योहारों के दौरान शांति व्यवस्था भंग करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। थानाध्यक्ष ने सीयूजी नम्बर के साथ प्राइवेट नम्बर दे कर किसी भी समस्या से अवगत कराने को कहा।
संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। बीट प्रभारियों को क्षेत्र में पौनी नजर रखने ही हिदायत दी। एसआई श्याम लाल, महेन्द्र यादव, अच्छे लाल, गंगा सागर तिवारी, प्रशांत दूबे, राजेश मौर्य, लालजी मौर्य, मजिस्द के इमाम व गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




