सीमांचल एक्सप्रेस में यात्री की मौत
Mirzapur News - मिर्जापुर में सीमांचल एक्सप्रेस में यात्रा कर रहे गोपाल जायसवाल की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। वह कटिहार जा रहे थे, जब उनकी तबीयत अचानक खराब हो गई। ट्रेन के रुकने पर उन्हें बाहर निकाला गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मिर्जापुर। सीमांचल एक्सप्रेस में यात्रा कर रहे एक यात्री की सोमवार की शाम संदिग्ध हाल में मौत हो गई। जीआरपी प्रभारी राघवेंद्र सिंह ने बताया कि बिहार के कटिहार निवासी 43 वर्षीय गोपाल जायसवाल आनंद बिहार सीमांचल एक्सप्रेस में सवार होकर कटिहार जा रहे थे। बीच रास्ते में उनकी तबीयत खराब हो गई। कंट्रोल रुम से यात्री के तबीयत खराब होने की सूचना मिली। ट्रेन का जैसे ही स्थानीय रेलवे स्टेशन पर ठहराव हुआ। बीमार यात्री को ट्रेन से बाहर निकाला गया। डाक्टरों की टीम ने बीमार यात्री की जांच की, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। डाक्टरों ने यात्री को मृत घोषित कर दिया।
पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


