पंचायत सहायकों का कार्य बहिष्कार शुरू

Newswrap हिन्दुस्तान, मिर्जापुर
share

Mirzapur News - हलिया में पंचायत सहायकों ने मंगलवार से अल्प मानदेय और सेवा समस्याओं को लेकर कार्य बहिष्कार शुरू किया। उन्होंने बीडीओ को अपनी मांग पत्र सौंपते हुए कहा कि संसाधनों की कमी के बावजूद वे मेहनत कर रहे हैं। अगर उनकी मांगें नहीं मानी गईं, तो वे 15 जून को लखनऊ में धरना देंगे।

पंचायत सहायकों का कार्य बहिष्कार शुरू

हलिया। पंचायत सहायक अल्प मानदेय और सेवा संबंधित समस्याओं को लेकर मंगलवार से कार्य बहिष्कार शुरू कर दिया। साथ ही ब्लाक कार्यालय पहुंच कर पंचायत सहायकों ने बीडीओ विजय शंकर त्रिपाठी को संबोधित अपनी समस्याओं से संबंधित मांग पत्र एडीओ पंचायत रुपेश श्रीवास्तव को सौंपा। पंचायत सहायकों ने पत्रक के माध्यम से कहा है कि संसाधनों की कमी बावजूद अत्यंत अल्प मानदेय,सेवा संबंधी समस्याओं के बावजूद शासन से निर्धारित कार्य पूरा दिनरात परिश्रम कर रहे हैं। एक जून से मोबाइल आधारित समस्त कार्यों एवं ऑनलाइन उपस्थिति की प्रक्रिया प्रारंभ हो गया है। उन्होंने तल्ख भरे लहजे में कहा कि मांगों के पूर्ण होने तक बहिष्कार पर रहेंगे।

साथ ही चेताया है कि आगामी दो माह के भीतर पंचायत सहायकों का मानदेय वृद्धि, सेवा नियमावली का निर्माण,मोबाइल फोन एवं अन्य आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराए जाने के बाबत उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया जाता है, तो पंचायत सहायक 15 जून को इको गार्डेन लखनऊ में धरना प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे। इस मौके पर भीम प्रताप सिंह धीरेंद्र कुमार मौर्य, अभय वर्मा, सौरभ मिश्रा, आराधना मौर्या, वरुण देव, मनोज कुमार, अनीता आदि पंचायत सहायक रहे।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।