ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मिर्जापुरएक आईडी पर तीन केंद्रों पर धान की खरीद

एक आईडी पर तीन केंद्रों पर धान की खरीद

सोनभद्र जिले में पूर्वांचल नवनिर्माण मंच के पदाधिकारियों ने शनिवार को विंध्याचल मंडल की आयुक्त प्रीति शुक्ला से पथरहिया स्थित उनके कार्यालय में मुलाकात कर पत्रक सौंपा। पत्र में कर्मचारी कल्याण निगम...

एक आईडी पर तीन केंद्रों पर धान की खरीद
हिन्दुस्तान टीम,मिर्जापुरSun, 16 Feb 2020 12:19 AM
ऐप पर पढ़ें

सोनभद्र जिले में पूर्वांचल नवनिर्माण मंच के पदाधिकारियों ने शनिवार को विंध्याचल मंडल की आयुक्त प्रीति शुक्ला से पथरहिया स्थित उनके कार्यालय में मुलाकात कर पत्रक सौंपा। पत्र में कर्मचारी कल्याण निगम पर किसानों से धान खरीद करने में फर्जीवाड़ा करने का आरोप लगाया।

मंच के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष श्रीकांत त्रिपाठी,गिरीश पाण्डेय ने मंडलायुक्त को सौंपे पत्रक में रिशु सिंह नाम किसान की आईडी पर सोनभद्र जिले चोपन क्षेत्र के गोठानी,चतदा क्षेत्र के रामपुर और राबर्टसगंज के परसोनी केंद्र पर एक दिन यानी तीन जनवारी के धान क्रय करने का आरोप लगाया है। तीनों केंद्र एक दूसरे से लगभग 50 किमी की दूरी पर हैं। यही नहीं मंच के पदाधिकारियो ने जिले समेत पूरे में लाखों कुंतल धान कागजों पर खरीद-फरोख्त करने का आरोप लगाया। साथ ही मामले की जांच करवा कर दोषियों के विरूद्ध कार्रवाई करने की मांग की। शासन के निर्धारित नियम का धता बताते हुए धान खरीद में किसानों का आर्थिक शोषण करने का भी आरोप लगाया।

निगम के अधिकारियों व राइस मिलर्स की दुरभि संधि से बिहार राज्य भी किसानों के धान खरीदे जाने का आरोप पत्रक में लगाया है। बिचौलिए सभी केंद्रों पर भारी हैं। आरोप तो यहां तक हैं कि किसानों को अपनी उपज को 14 से 1500 रुपये कुंतल बेचने को मजबूर किया गया। मामले को गंभीरता से लेते हुए मंडलायुक्त ने सोनभद्र के डीएम से पन्द्रह दिन में आरोपों की जांच कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें