पुल से ओवर लोड वाहनों के गुजरने से हो सकती है दुर्घटना

Mar 03, 2026 05:03 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मिर्जापुर
share Share
Follow Us on

Mirzapur News - सचित्र-33-हलिया में अदवा नदी पर बने पुल से ओवर लोड गिट्टी लाद कर गुजरता हाइवा3-हलिया में अदवा नदी पर बने पुल से ओवर लोड गिट्टी लाद कर गुजरता हाइवा3-हल

पुल से ओवर लोड वाहनों के गुजरने से हो सकती है दुर्घटना

हलिया हिन्दुस्तान संवाद। हलिया-हथेडा मार्ग पर अदवा नदी पर बने पुल से ओवरलोड हाइवा वाहनों का संचालन किए जाने से कभी भी दुर्घटना हो सकती है। ओवरलोड गिट्टी और बालू लदे हाइवा से सड़क क्षतिग्रस्त हो जा रही है। विंध्य किसान परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष आनन्द शेखर गिरि ने कहा कि पुल की क्षमता से अधिक बालू, गिट्टी परिवहन करने वाले हाइवा वाहनों के चलने से पुल कभी भी टूट सकता है।राष्ट्रीय राज मार्ग से मध्य प्रदेश से आने वाले वाहन बरौधा में बने टोल टैक्स बचाने के लिए सोनभद्र, भदोही, लालगंज, विजयपुर, दुबार, पटेहरा, कलवारी, मडि़हान आदि स्थानों पर जाने वाले गिट्टी, बालू लदे ओवर लोड हाइवा वाहनों का धड़ल्ले से संचालन किया जा रहा है।

स्थानीय ग्रामीणों ने पुल से ओवरलोड वाहनों के संचालन पर रोक लगाए जाने की मांग की है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।