ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मिर्जापुरवीडियो: नवरात्र के पहले दिन विंध्य दरबार में एक लाख भक्तों ने किया दर्शन पूजन

वीडियो: नवरात्र के पहले दिन विंध्य दरबार में एक लाख भक्तों ने किया दर्शन पूजन

शारदीय नवरात्र के पहले दिन मां विंध्यवासिनी के दरबार में मंगला आरती के बाद करीब एक लाख भक्तों ने दर्शन पूजन किए। गंगा स्नान करने के बाद भक्त माता...

शारदीय नवरात्र के पहले दिन मां विंध्यवासिनी के दरबार में मंगला आरती के बाद करीब एक लाख भक्तों ने दर्शन पूजन किए। गंगा स्नान करने के बाद भक्त माता...
1/ 2शारदीय नवरात्र के पहले दिन मां विंध्यवासिनी के दरबार में मंगला आरती के बाद करीब एक लाख भक्तों ने दर्शन पूजन किए। गंगा स्नान करने के बाद भक्त माता...
शारदीय नवरात्र के पहले दिन मां विंध्यवासिनी के दरबार में मंगला आरती के बाद करीब एक लाख भक्तों ने दर्शन पूजन किए। गंगा स्नान करने के बाद भक्त माता...
2/ 2शारदीय नवरात्र के पहले दिन मां विंध्यवासिनी के दरबार में मंगला आरती के बाद करीब एक लाख भक्तों ने दर्शन पूजन किए। गंगा स्नान करने के बाद भक्त माता...
Newswrapहिन्दुस्तान टीम,मिर्जापुरMon, 26 Sep 2022 01:05 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

विंध्याचल, हिंदुस्तान संवाद

शारदीय नवरात्र के पहले दिन मां विंध्यवासिनी के दरबार में मंगला आरती के बाद करीब एक लाख भक्तों ने दर्शन पूजन किए। गंगा स्नान करने के बाद भक्त माता दर्शन करने के लिए मंदिर के गर्भगृह एवं झांकी की तरफ जाने वाले मार्गों पर कतारबद्ध हो गए। करीब 4:00 बजे भोर में मंगला आरती के बाद आम भक्तों के लिए मंदिर के गर्भगृह का कपाट खोल दिया गया। कपाट खुलते ही श्रद्धालु मां विंध्यवासिनी का जयकारा लगाते हुए गर्भगृह में पहुंचकर विधि विधान से दर्शन पूजन किए। इसके बाद मंदिर परिसर में स्थित अन्य देवी देवताओं का दर्शन-पूजन कर अष्टभुजा एवं काली खोह मंदिरों में दर्शन पूजन कर त्रिकोण परिक्रमा में जुट गए। त्रिकोण मार्ग भक्तों से पटा रहा। वहीं डीएम दिव्या मित्तल सुबह 6:30 बजे विंध्यधाम पहुंच कर दर्शन पूजन के बाद मेला की व्यवस्था का जायजा लिया। मेला के सभी व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त मिलने पर डीएम ने संतोष जताया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें