ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मिर्जापुर28 गोवंश संग एक गिरफ्तार

28 गोवंश संग एक गिरफ्तार

अहरौरा, हिंदुस्तान संवाद स्थानीय थाना क्षेत्र के सोनभद्र बॉर्डर के पास से बिहार...

28 गोवंश संग एक गिरफ्तार
हिन्दुस्तान टीम,मिर्जापुरFri, 09 Jun 2023 01:20 PM
ऐप पर पढ़ें

अहरौरा, हिंदुस्तान संवाद

स्थानीय थाना क्षेत्र के सोनभद्र बॉर्डर के पास से बिहार ले जाए जा रहे 27 गोवंश को बरामद करते हुए पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। उसके दो साथी फरार होने में कामयाब रहे।

प्राप्त सूचना के मुताबिक 30 वर्षीय राजू यादव अपने दो साथी अनोज व अरुण पुत्र अज्ञात, निवासी थाना चांद तेदुवा अरारी, भभुआ, बिहार के साथ शुक्रवार की भोर में जंगलमहल के रास्ते चंदौली होते हुए गोवंशों को बिहार ले जा रहा था। इस बात की जानकारी हलका इंचार्ज एसआई मोती सिंह को मुखबिर से हुई। गोवंश तस्करों को पकड़ने के लिए उन्होंने पुलिस टीम के साथ घेराबंदी कर राजू यादव को गिरफ्तार कर लिया। उसके दोनों साथी भागने में सफल रहे। एसआई ने बताया कि पकड़े गए पशु तस्कर के खिलाफ विधिक कार्यवाही की जा रही है। फरार उसके दो अन्य दो साथियों की खोजबीन में एक टीम लगा दी गई है।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें