ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मिर्जापुरविंध्याचल मंदिर में ओम माथुर ने किया दर्शन

विंध्याचल मंदिर में ओम माथुर ने किया दर्शन

भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और यूपी प्रभारी ओम माथुर बुधवार शाम पांच बजे मां विंध्यवासिनी मंदिर पहुंचे। उन्होंने विधिवत दर्शन-पूजन और मंदिर की परिक्रमा करके आशीर्वाद लिया। उन्होंने मंदिर के आसपास की...

विंध्याचल मंदिर में ओम माथुर ने किया दर्शन
मिर्जापुर। वरिष्ठ संवाददाताWed, 23 Aug 2017 07:40 PM
ऐप पर पढ़ें

भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और यूपी प्रभारी ओम माथुर बुधवार शाम पांच बजे मां विंध्यवासिनी मंदिर पहुंचे। उन्होंने विधिवत दर्शन-पूजन और मंदिर की परिक्रमा करके आशीर्वाद लिया। उन्होंने मंदिर के आसपास की मूर्तियों पर भी प्रसाद चढ़ाया और वापसी के समय पार्टी के लोगों में प्रसाद का वितरण किया। उनके आगमन पर पदाधिकारियों व  कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा गया। उन्होंने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से संगठन की मजबूती पर जोर दिया। 

यूपी के प्रभारी के जिले में दूसरी बार आने पर पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में गजब का उत्साह था। शहर से गांव तक के संगठन के पदाधिकारी जौनपुर तिराहे पर इकट्ठा हो गए थे। यहां उन्होंने माला पहनाकर ओम माथुर का स्वागत किया। इसके बाद विंध्याचल पहुंचने पर यहां भी पार्टी के नेताओं ओर कार्यकर्ताओं की ओर से भव्य स्वागत किया गया। पार्टी के पदाधिकारियों की टीम के साथ ओम माथुर मां विंध्यवासिनी मंदिर तक गए। यहां उनको विधिवत दर्शन-पूजन कराया गया। लौटते समय मणिशंकर मिश्र के घर स्थित पार्टी के स्थानीय कार्यालय पर पहुंचे और पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से बात किए। उन्होंने सभी से संगठन की मजबूती पर जोर दिया।

यूपी प्रभारी ने कहाकि संगठन ही किसी भी पार्टी की रीढ़ होती है। कुछ समय रुकने के बाद वह वाराणसी रवाना हो गये। इस मौके पर भाजपा के जिलाध्यक्ष बालेंदुमणि त्रिपाठी, विधायक सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

केन्द्रीय मंत्री के कैंप कार्यालय में चाय पी 
भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और यूपी के प्रभारी ओम माथुर के साथ केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल भी मौजूद रहीं। विंध्याचल मंदिर में दर्शन-पूजन करके लौटते समय वह उनके भरूहना स्थित कैंप कार्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने चाय पीने के बाद वाराणसी की यात्रा शुरू की। यहां सहयोगी दल अपना दल एस के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से उनका स्वागत किया। इस मौके पर अपना दल एस के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशीष सिंह पटेल, रामकुमार विश्वकर्मा, नितिन विश्वकर्मा, संजय पटेल, रमाकांत पटेल, योगेश पटेल,अनिल सिंह मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें