संदिग्ध हाल ट्रांसमिशन टावर से लटकता मिला युवक का शव

Newswrap हिन्दुस्तान, मिर्जापुर
share

Mirzapur News - मड़िहान मिर्जापुर l थाना क्षेत्र के कलवारी बाजार स्थित सब्जी मंडी के पीछे सेमरहिया

संदिग्ध हाल ट्रांसमिशन टावर से लटकता मिला युवक का शव

मड़िहान मिर्जापुर l थाना क्षेत्र के कलवारी बाजार स्थित सब्जी मंडी के पीछे सेमरहिया बंधी के पास ट्रांसमिशन टावर में फंदे से लटकता शव देख ग्रामीणों में हड़कंप मच गया l सूचना पर पहुंची पुलिस शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। अमदहा गांव निवासी दिव्यांग 25 वर्षीय बलिराम मड़िहान स्थित अपनी पाही पर रहता था l गुरुवार को वह अपने गांव अमदहा आया था l बुधवार शाम को गांव से मड़िहान पाही पर जाने के लिए निकला था l गुरुवार की सुबह उसका शव गांव के बाहर सीवान में स्थित ट्रांसमिशन टावर में सफेद गमछे से लटकता मिला l ग्रामीण शौच के लिए बंधी की तरफ गए तो शव देख सहम गए l पीआरबी और पुलिस मड़िहान थाने को जानकारी दी l सूचना पर पहुंची पुलिस ट्रांसमिशन टावर से शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज अग्रिम कार्रवाई में जुटी गई l ग्रामीणों का कहना है कि जिस तरह बलिराम गौड़ का शव टावर से लटक रहा था,वह कई सवाल खड़े कर रहा है l ग्रामीणों ने हत्या की आशंका जताई है l जबकि दिव्यांग होने के कारण युवक का खुद इतने ऊंचे टावर पर चढ़ पाना संभव नहीं है l मृतक दिव्यांग एक भाई और एक बहन है बड़ा भाई हैं l बहन पिंकी की शादी हो गई है l थाना प्रभारी बालमुकुंद ने कहा कि युवक ने आत्महत्या की है परिजनों की तरफ से कोई शिकायत नहीं मिली है l पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।