कोर्ट के आदेश पर दो नामजद समेत अज्ञात पर केस
Mirzapur News - हलिया में युवक की हत्या का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर प्रदीप केसरी और शालिक राम समेत अज्ञात के खिलाफ जांच शुरू की है। मृतक के भाई ने बताया कि रंजिश के चलते उसे ट्रैक्टर से कुचला गया और शव को जलाकर गायब कर दिया गया।

हलिया। युवक की मौत मामले में पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर मंगलवार को दो नामजद समेत अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच में जुट गई है। प्रयागराज जिले के कोरांव थाना क्षेत्र के खीरी रामगढ़ गांव निवासी राहुल ने बताया कि बीते 15 दिसंबर को भाई राम प्रकाश को गांव निवासी प्रदीप केसरी तथा शालिक राम सहित कुछ अज्ञात ट्रैक्टर पर बैठाकर सुबाव कला गांव ले गए थे। वापस आते समय रंजिश में सुबाव कला सड़क के किनारे भाई को ट्रैक्टर से उतार दिया और उसके ऊपर ट्रैक्टर चढ़ाकर हत्या कर दी। साक्ष्य छुपाने के लिए शव को जलाकर गायब कर दिए।
कोर्ट के आदेश पर हलिया पुलिस ने नामजद व अन्य अज्ञात के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। इस संबंध में थानाध्यक्ष राजीव कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि मृतक के भाई की तहरीर पर मामला दर्ज किया गया है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


