ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मिर्जापुरमुंशी प्रेमचंद की 139वीं जयंती मनायी गयी

मुंशी प्रेमचंद की 139वीं जयंती मनायी गयी

क्षेत्र के राजदीप महिला पीजी कालेज में मंगलवार को मुंशी प्रेमचंद्र की 139वीं जयंती मनायी गयी। महाविद्यालय की छात्राओं ने जयंती पर याद करते हुए उनके  व्यकित्व पर प्रकाश डाला। इस दौरान कुमारी...

मुंशी प्रेमचंद की 139वीं जयंती मनायी गयी
कैलहट। हिन्दुस्तान संवाद Tue, 31 Jul 2018 08:41 PM
ऐप पर पढ़ें

क्षेत्र के राजदीप महिला पीजी कालेज में मंगलवार को मुंशी प्रेमचंद्र की 139वीं जयंती मनायी गयी। महाविद्यालय की छात्राओं ने जयंती पर याद करते हुए उनके  व्यकित्व पर प्रकाश डाला। इस दौरान कुमारी शालिनी ने वरदान उपन्यास पर चर्चा की। इसकी पृष्ठ भूमि विंध्याचल की अष्टभुजा देवी थी। नारी अपने जीवन में एक पुत्र के लिए वरदान मांगती है। उसी में नारी की पूर्णता है। पूर्णिमा सिंह ने ईदगाह कहानी के माध्यम से हामिद बच्चे के दायित्व बोध को प्रकट करता है। हामिद अपनी दादी के लिए चिमटा खरीदता है। जबकि दूसरे बालक झूला एवं अन्य मनोरंजन के लिया पैसे खर्च करता है। कुमारी दीक्षा वर्मा ने नमक का दरोगा उपन्यास के माध्यम से यह बताया कि गलत आदमी को भी ईमानदार आदमी की जरूरत है। गोष्ठी में कहानी पंच परमेश्वर, कफन आदि चर्चा हुयी। प्रबंधक राजबहादुर सिंह ने बताया की प्रेमचंद जी का साहित्य समाज की कुरीतियों, पाखंडो, झूठे आडंबरो से समाज को हिला देने वाला था। इस अवसर पर डा. सुधारानी, प्राचार्य डा. गायत्री देवी, डा. अर्चना सिंह,  डा. शुभरानी, नीतू सिंह, प्रियंका, अनामिका, ध्यानचन्द्र, सौरभ आदि रहे।  

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें