ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मिर्जापुरमुन्नू प्रसाद गुप्ता अध्यक्ष व अभय कुमार सिंह महामंत्री चुने गए

मुन्नू प्रसाद गुप्ता अध्यक्ष व अभय कुमार सिंह महामंत्री चुने गए

चुनार यंग बार के विभिन्न पदों के लिए कराए गए चुनाव में अध्यक्ष पद पर मुन्नू प्रसाद गुप्ता पंद्रह मतों से विजयी...

मुन्नू प्रसाद गुप्ता अध्यक्ष व अभय कुमार सिंह महामंत्री चुने गए
हिन्दुस्तान टीम,मिर्जापुरFri, 01 Jan 2021 03:04 AM
ऐप पर पढ़ें

सीखड़। हिन्दुस्तान संवाद

चुनार यंग बार के विभिन्न पदों के लिए कराए गए चुनाव में अध्यक्ष पद पर मुन्नू प्रसाद गुप्ता पंद्रह मतों से विजयी रहे। मुन्नू प्रसाद गुप्ता को 126 मत और उनके प्रतिद्वंदी सुभाष सिंह को 111 मतों से संतोष करना पड़ा। गुरुवार को सुबह साढ़े दस बजे से शाम को तीन बजे तक मतदान कराया गया। इनमें छह टेंडर मतों के साथ ही 311 मत समेत कुल 317 वोट डाले गए। शाम को तीन बजे मतदान समाप्त होने के बाद मतों की गणना करायी गयी। इनमें 126 मत पाकर मुन्नू प्रसाद गुप्ता निर्वाचित हुए। उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी सुभाष सिंह को 15 वोटों से पराजित किया। वहीं उपाध्यक्ष पद पर निर्वाचित जय कुमार गुप्ता 158 मत प्राप्त किए। उन्होंने प्रतिद्वंदी सुनील कुमार को 12 मतों से पराजित किया। महामंत्री पद पर अभय कुमार सिंह 159 मत पाकर निर्वाचित हुए। इन्होंने अपने प्रतिद्वंदी दिनेश सिंह को नौ वोटों से पराजित किए। इल्रडर्स कमेटी के सत्येंद्र नाथ द्विवेदी, विनय कुमार श्रीवास्तव, राम नारायण सिंह, नंद किशोर सिंह, श्याम मुरारी सिंह आदि ने मतगणना कराया। चुनाव संचालन अनिल कुमार सिंह, गुरदास एडवोकेट,राम अनुग्रह पांडेय, सुनील तिवारी आदि ने सहयोग किया। वहीं उपाध्यक्ष महामंत्री पद पर निर्वाचित हुए पदाधिकारियों को गोविंद त्रिपाठी एडवोकेट,भास्कर दुबे,पूर्व अध्यक्ष जंग बहादुर सिंह यादव, विनोद कुमार यादव,अंजू श्रीवास्तव,रूपेश पांडेय, मनोज कुमार पांडे, भूपेंद्र नाथ द्विवेदी ,बृजेश कुमार सिंह एडवोकेट आदि अधिवक्ताओं ने शुभकामनाए दिए।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें