ईओ के खिलाफ धरने पर बैठा नामित सभासद
Newswrap हिन्दुस्तान, मिर्जापुर
कछवां,हिन्दुस्तान संवाद कछवां: आदर्श नगर पंचायत कार्यालय के बाहर ईओ के उपर तानाशाही का आरोप लगाते हुए बृहस्पतिवार को नामित सभासद धरने पर बैठ गये।

कछवां,हिन्दुस्तान संवाद । ईओ पर तानाशाही का आरोप लगाते हुए आदर्श नगर पंचायत कार्यालय के बाहर गुरुवार को नामित सभासद डॉ तरुन राय धरने पर बैठ गए। उन्होने आरोप लगाया कि ईओ विजय बहादुर यादव तानाशाह पूर्ण कार्य कर रहे हैं। उनका नगर पंचायत की मूल समस्या से कोई मतलब नहीं है। सभासदों की शिकायतों को चेयरमैन के यहां फारवर्ड कर दिया जा रहा है। वे अपने तरफ से कोई पहल नहीं कर रहे है। जब ईओ को वह कार्य करना है तो चेयरमैन को समस्याएं क्यों भेजी जा रही है। ईओ बगैर सूचना दिए कार्यालय से अक्सर गायब रहते है।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


