Mirzapur News: अनियंत्रित बाइक पलटी चालक समेत दो घायल
हिन्दुस्तान, मिर्जापुर
Mirzapur News: पटेहरा,हिन्दुस्तान संवाद अनियंत्रित बाइक पलटी चालक समेत दो घायल अनियंत्रित बाइक पलटी चालक समेत दो घायल अनियंत्रित बाइक पलटी चालक समेत दो घायल अनियंत्र

Mirzapur News: पटेहरा,हिन्दुस्तान संवाद । संतनगर थाना क्षेत्र के पटेहरा कला तिराहे पर तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। इससे चालक समेत दो लोग घायल हो गए। थाना क्षेत्र के कन्हईपुर निवासी दीपक (30) ने बताया कि रायबरेली से दोस्त मोनू (32) घूमने आया था। उसके साथ शुक्रवार को सुबह बाइक से मड़िहान गए थे। दोपहर बाद वापस लौटते समय पटेहरा तिराहे पर बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। बाइक की रफ्तार इतनी तेज थी कि पलटने के बाद काफी दूर तक घसीटते हुए चली गई। इस हादसे में चालक व साथी दोनों घायल हो गए। राहगीरों की मदद से दोनों घायलों को पटेहरा पीएचसी पहुँचाया गया।
डॉ राजकुमार ने बताया कि दोनों घायलों का इलाज कर उन्हें घर भेज दिया गया।


