ग्रामीण क्षेत्र के बाजारों में रखा जाएगा मोबाइल टाइलेट
Mirzapur News - ग्रामीण क्षेत्र के बाजारों में रखा जाएगा मोबाइल टाइलेटग्रामीण क्षेत्र के बाजारों में रखा जाएगा मोबाइल टाइलेटग्रामीण क्षेत्र के बाजारों में रखा जाए

मिर्जापुर, संवाददाता अब ग्रामीण क्षेत्र के बाजारों में खरीदारी करने के लिए आने वाले ग्रामीणों को लुघ शंका के लिए इधर-उधर सुरक्षित स्थान नहीं ढूढ़ना पड़ेगा। जिले के ग्रामीण क्षेत्र के 85 बाजारों में मोबाइल टाइलेट रखवाया जाएगा। मुख्य विकास अधिकारी विशाल कुमार ने इसकी पहल की है। उन्होने पंचायत राज विभाग को स्वच्छ भारत मिशन के बजट से मोबाइल टाइलेट खरीद कर ग्रामीण क्षेत्र के बाजारों में शीघ्र रखवाने का निर्देश दिए है। कहा है कि इससे जहां ग्रामीण क्षेत्र के बाजारों में आने वाले ग्राहकों को सुविधा मिलेगी। वहीं ग्रामीण क्षेत्र के बाजारों को स्वच्छ बनाने में मदद मिलेगी।
जिले के ग्रामीण क्षेत्र के बाजारों में खरीदारी करने आने वाले पुरूषों और महिलाओं को लघु शंका के लिए काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। खासकर गर्मी के दिनों में चिलचिलाती धूप के कारण खुले में लघु शंका करने में लोगों को दिक्कत होती है। इसके अलावा कई बाजारों में लघु शंका के लिए लोगों को जगह भी नहीं मिल पाती है। इसी को ध्यान में रख कर मुख्य विकास अधिकारी विशाल कुमार ने हाल ही में जिले भर के ग्रामीण क्षेत्र के बाजारों का सर्वें कराया था। इनमें ग्रामीण क्षेत्र के 85 बाजार ऐसे मिले जहां ग्रामीणों को लघु शंका के लिए सुरक्षित स्थान का अभाव है। मुख्य विकास अधिकारी ने इन बाजारों में स्थाई टाइलेट बनवाना चाहते थे, लेकिन ग्राम समाज की जमीन न मिलने के कारण स्थाई टाइलेट बनवाने में दिक्कत आ रही थी। इसी को ध्यान में रखकर उन्होने अब ग्रामीण क्षेत्र के बाजारों में मोबाइल टाइलेट रखवाने का फैसला किया है। सीडीओ का मानना है कि इससे जहां लोगों को लघु शंका के लिए इधर-उधर नहीं भटकना पड़ेगा। वहीं बाजार भी स्वच्छ रहेगा। इससे जिले के ग्रामीण क्षेत्रों की अलग पहचान बनेगी। वहीं मोबाइल टाइलेट होने के कारण उसे कहीं भी खड़ा किया जा सकेगा। शादी-विवाह में भी आसपास के लोग कर सकेंगे उपयोग पंचायत राज विभाग से ग्रामीण क्षेत्र के बाजारों में रखवाए जाने वाले मोबाइल टाइलेट का उपयोग बाजार के लोग शादी-विवाह में भी कर सकेंगे। जिनके घरों में शादी होगी वे एक दिन या दो दिन के लिए किराए पर ले सकेंगे। इससे शादी समारोह में शामिल होने वाले लोगों को भी लघु शंका एवं दैनिक क्रिया से निवृत्त होने में सुविधा मिल जाएगी। समूह की महिलाओं को बनाया जाएगा केयर टेकर ग्रामीण क्षेत्र के बाजारों में रखे जाने वाले मोबाइल टाइलेट से समूह की महिलाओं को भी रोजगार मिलेगा। समूह की महिलाओं को केयर टेकर रखा जाएगा। सीडीओ का कहना है कि शौचालय की साफ-सफाई और अन्य कार्यों के लिए एक या दो रूपये यूजर चार्ज वसूला जाएगा। उस पैसे को केयरटेकर को पारिश्रमिक के तौर पर भुगतान किया जाएगा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



