केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया ने विदेश राज्य मंत्री से की मुलाकात
मिर्जापुर में लापता मर्चेंट नेवी अफसर मनीष द्विवेदी की वापसी के लिए केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन से मुलाकात की। मंत्री ने 8 दिनों से लापता मनीष की वापसी के लिए सभी प्रयास करने की अपील की। विदेश राज्य मंत्री ने आश्वासन दिया कि आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
मिर्जापुर। अमेरिका से लापता मर्चेंट नेवी अफसर मनीष द्विवेदी की सकुशल वापसी को लेकर जिला किसान सभा केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने शुक्रवार को विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन से मुलाकात की। उन्होंने बीते 8 दिनों से लापता मर्चेंट ने भी अफसर मनीष द्विवेदी की वापसी के लिए हर संभव प्रयास करने का अनुरोध किया। कहां की एकलौते के पुत्र के गायब हो जाने से परिवार के लोग परेशान हैं। साथ ही यह काफी गंभीर मामला है। इस घटना से पूरे जिले के लोग परेशान हैं और मनीष की वापसी के लिए मुझे बराबर संपर्क बनाए हुए हैं। विदेश राज्य मंत्री ने आश्वासन दिया कि इस संबंध में सभी आवश्यक कारवाइयां की जा रही है।
मनीष के संबंध में एक-दो दिन में जरूरी सूचनाओं मिलने की संभावना है। अमेरिका स्थित भारतीय दूतावास को भी सक्रिय कर दिया गया है। दूतावास के अधिकारी अमेरिका के स्थानीय अधिकारियों से संपर्क में है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


